★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने कहा राज-समाज-सरकार सबको साथ लेकर पानी बचाना है
क्लीन बाँदा-ग्रीन बाँदा जन व जलशक्ति सामुदायिक प्रयास लोकभारती के तत्वाधान में हुई विचार गोष्ठी
♂÷क्लीन बांदा-ग्रीन बांदा जनशक्ति, जल शक्ति बांदा समुदायिक प्रयास लोक भारती के आवाह्न पर बार एसोसिएशन बांदा के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू की देखरेख में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पद्मश्री पाण्डेय जी ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि 21 सप्ताह तक लगातार शंकर सरोवर की सफाई स्वच्छता में स्वेच्छा से श्रमदान सहयोग किया गया,जिसमें 75 स्वच्छता योद्धाओं मित्रों ने इस पुनीत जन कार्य में श्रमदान कर सरोवर की स्वच्छता के साथ ही जल संचय की प्रवृत्ति और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संदेश दिया है वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को जल संचय की प्रवृत्ति आज से अभी से अपनानी होगी साथ ही प्रत्येक को पानी की महत्ता समझानी भी होगी।
उन्होंने कहा कि कुछ साथियों ने कुआं बचाने की बात कही,5 कुओं को बचाने का प्रयास करूँगा,बाँदा के महत्वपूर्ण मोहल्लों के नाम कुओं के नाम पर पड़ा है जैसे कालू कुआं,शुकुल कुआं आदि।
श्री पाण्डेय ने बताया कि हमारे पुरखे जानकर थे, पानी के पहरेदार थे हम सबको समुदाय के आधार पर राज-समाज-सरकार सबको साथ लेकर पानी बचाना है, बाँदा की हर जलबून्द बाँदा के नाम अविरल जल अभियान को सार्थक बनाये यही मेरा सबसे आग्रह है।
उन्होंने आगे कहा मित्रों के विचारों को सुना,बहुत कुछ सीखा,जल संरक्षण पर्यावरण प्रकृति के पञ्चमहाभूतों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई,बुन्देली प्रकृति पर्यटन लोकभारती बाँदा के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी तथा उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ इस अयोजन के लिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, प्रकाश द्विवेदी सदर विधायक बांदा,बांदा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राज कुमार राज,पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विनोद जैन,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र शर्मा, संपादक गोपाल गोयल, आशुतोष मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी, अटल भूजल योजना के अखिलेश जी, आशीष सिंह राज्य सदस्य लोकभारती, अमित सेठ भोलू ,नगर पालिका बांदा के 10 से अधिक सभासद गण ,सचिन चतुर्वेदी, श्यामजी निगम, निखिल सक्सेना, देशराज, रमेश, अर्चना शुक्ला,ममता मिश्रा,विजय कुमार ओमर, सचिन अग्निहोत्री, नवीन गुप्ता बोडे, दीनदयाल सोनी, सभासद रामप्रसाद ,सभासद राम प्रताप राजपूत आदि सभी को स्वच्छता के लिए पॉलिथीन मुक्त करने के लिए शपथ संकल्प भी दिलाई गई।




