(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ चुनाव आयोग नें लोकसभा चुनाव में संजय प्रसाद को गृह विभाग से था हटाया अब फ़िर से उन्हे गृह विभाग के साथ और मिले दायित्व
√ शासन में तैनात अफसरों के पदों में बदलाव के बाद अब आने वाले दिनों मण्डल और जिलों के अधिकारियों को भी सरकार फेंटने की तैयारी में
उत्तर प्रदेश सरकार नें बीती रात 46 IAS अफ़सरों के विभागों में बदलाव कर नई जिम्मेदारी दी है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद ख़ास और विश्वास पात्र अधिकारियों में शुमार संजय प्रसाद एक बार फ़िर प्रमुख सचिव गृह समेत कुछ अन्य विभाग पाकर पुनः ताकतवर हो उठे हैं।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री के साथ साये की तरह रहने वाले संजय प्रसाद को लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने उनसे प्रमुख गृह सचिव के पद से हटा दिया था।
सरकार नें अपर मुख्य सचिव, विशेष सचिव तक के स्थानांतरण किये हैं तो वहीं 20 प्रमुख सचिव के इतर सचिव व विशेष सचिव स्तर के अफ़सरान भी पद बदलाव की चपेट में आये हैं। इनमें हाल में ही प्रोन्नत IAS अफ़सर राजेश कुमार सिंह प्रथम और अनिल सागर ऐसे भी रहे हैं जिन्हे सरकार ने वेटिंग लिस्ट से निकालते हुए डिपार्टमेंट में पोस्टिंग दी है।

सरकार ने पद बदलाव के तहत अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह व गोपन का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर संजय प्रसाद को देते हुए अब उन्हें वित्त व माध्यमिक शिक्षा के साथ ही बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त दायित्व दिया है।
एल. वेंकटेश्वर लू को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
बाबू लाल मीणा से प्रमुख सचिव होमगार्ड का प्रभार वापस ले लिया गया है।
दीपक कुमार-अपर मुख्य सचिव, वित्त, संस्थागत वित्त, वाह्य सहायतित परियोजना, माध्यमिक शिक्षा, गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग एवं वित्त आयुक्त-अपर मुख्य सचिव, गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग के प्रभार से अवमुक्त करते हुए उन्हे अब अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
लक्कु वेंकटेश्वरलू- प्रमुख सचिव, परिवहन, अध्यक्ष, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक, उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी तथा महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान-वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचित, समाज कल्याण तथा सैनिक कल्याण, निदेशक जनजाति विकास प्रबंध निदेशक यूपीसिडको, निदेशक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज शोथ एवं प्रशिक्षण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
राजेश कुमार सिंह प्रथम को प्रतीक्षारत से अब प्रमुख सचिव, होमगार्डस विभाग दिया गया।
बाबू लाल मीणा-प्रमुख सचिव उद्यान, रेशम, खाद्य प्रसंस्करण तथा होमगार्डस विभाग-प्रमुख सचिव दिया गया साथ ही उन्हे होमगार्डस विभाग के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।
आलोक कुमार-द्वितीय को प्रमुख सचिव, खेल, युवा कल्याण, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, सार्वजनिक उद्यम, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम-प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, सार्वजनिक उद्यम, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम के प्रभार से अवमुक्त करते हुए अब उन्हें प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआइ विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नरेन्द्र भूषण को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा पंचायती राज विभाग-प्रमुख सचिव पंचायती राज के प्रभार से अवमुक्त करते हुए अब प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वीना कुमारी मीणा को प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, आबकारी तथा आयुष विभाग,प्रमुख सचिव आयुष विभाग के प्रभार से अब उन्हें हटा दिया गया है।
संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रोटोकाल तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ ही अब उन्हें प्रमुख सचिव गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अनिल गर्ग को प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, अध्यक्ष पैक्ट, स्टेट नोडल आफिसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रबंध निदेशक उप्र भूमि सुधार निगम तथा उन्हे स्टेट नोडल आफिसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
डा. एमके शनमुगा सुंदरम को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग से अब उन्हें प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग दिया गया है।
महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, सहकारिता, राजनीतिक पेंशन तथा नागरिक सुरक्षा विभाग से कार्य मुक्त कर अब उन्हें प्रमुख सचिव सहकारिता, राजनीतिक पेंशन व नागरिक सुरक्षा विभाग दिया गया है।
डा. हरिओम को प्रमुख सचिव समाज कल्याण तथा सैनिक कल्याण विभाग, निदेशक जनजाति विकास से अवमुक्त करते हुए अब उन्हें प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग दिया गया है।
अनिल कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रभार से अवमुक्त करते हुए प्रमुख सचिव पंचायती राज के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आलोक कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव नियोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन , खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग व नोडल अधिकारी वन ट्रिलियन डालर इकोनोमी,प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता सरंक्षण एवं बाट माप के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
अनिल कुमार सागर प्रतीक्षारत को प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम विभाग दिया गया है।
पी गुरु प्रसाद को प्रमुख सचिव राजस्व, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन -प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
संयुक्ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से अब उन्हे प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन तथा नागरिक सुरक्षा दिया गया है।
रंजन कुमार को सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से अब उन्हे प्रमुख सचिव आयुष तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दिया गया है।
अनुराग यादव को सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन से हटाकर अब उन्हे प्रमुख सचिव आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग का प्रभार दिया गया है।
सौरभ बाबू को आयुक्त खाद्य एवं रसद से प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग दिया गया है।
रणवीर प्रसाद को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि., उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लि. जल विद्युत निगम लि. से प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग एवं आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग दिया गया है।
संजय कुमार को प्रबंधक निदेशक, पीसीएफ, लखनऊ से अब उन्हें महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाया गया है।
रवि कुमार एनजी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा तथा स्थानिक आयुक्त वर्तमान पद के साथ आयुक्त, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का भी प्रभार दिया गया है।
गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव, लोक निर्माण विभाग से सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।
डा. सारिका मोहन प्रतीक्षारत को सचिव बेसिक शिक्षा विभाग दिया गया है।
चन्द्र भूषण सिंह को परिवहन आयुक्त से अब उन्हें सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग दिया गया है।
डा. वेदपति मिश्रा को सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग के बदले राजस्व विभाग का सचिव बनाया गया है।
ब्रजेश नारायण सिंह को प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियां से हटाकर अब उन्हें परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
प्रकाश बिन्दु को प्रबंध निदेशक,यूपीसिडको,निदेशक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा निदेशक छत्रपति साहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पद से हटाकर सचिव, लोक निर्माण विभाग दिया गया है।
भूपेन्द्र एस चौधरी को विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग तथा निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण के बदले अब उन्हें सचिव लोक निर्माण विभाग का पद दिया गया है।
विवेक को विशेष सचिव गृह, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार से हटा अब उन्हे सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।
अनुज कुमार झा को निदेशक, स्थानीय निकाय तथा राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) से अवमुक्त करते हुए अब उन्हें सचिव, नगर विकास विभाग,निदेशक
स्थानीय निकाय तथा राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) बनाया गया है।
माला श्रीवास्तव को निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म के पद से अवमुक्त करते हुए अब उन्हें सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग तथा निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म पद पर भेजा गया है।
डा. रुपेश कुमार को महानिरीक्षक, निबंधन पद के साथ ही अब उन्हें प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग से अवमुक्त करते हुए अब उन्हें सचिव गृह विभाग दिया गया है।
अजीत कुमार को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अवमुक्त करते हुए अब उन्हें सचिव कृषि विभाग का प्रभार दिया गया है।
राजेश कुमार द्वितीय को विशेष सचिव खेल से अब उन्हें आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दिया गया है।
डा. अखिलेश कुमार सिंह को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त से अब उन्हें अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है।
डा. अनिल कुमार को निदेशक सूडा से अवमुक्त करते हुए अब उन्हें सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग व निदेशक सूडा बनाया गया है।
डा. हीरालाल को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के बदले अब उन्हें स्टेट नोडल आफिसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का प्रभार दिया गया है।
अनिल कुमार सिंह को विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग से अवमुक्त करते हुए गृह विभाग का सचिव बनाया गया है।
अटल कुमार राय को निदेशक पंचायतीराज से अब सचिव पंचायतीराज विभाग व निदेशक पंचायतीराज के पद पर भेजा गया है।
नरेन्द्र प्रसाद पांडेय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से अब उन्हें ग्राम्य विकास विभाग का सचिव पद दिया गया है।
डा. चंद्र भूषण को विशेष सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से अवमुक्त करते हुए अब उन्हें प्रबंध निदेशक पीसीएफ बनाया गया है।
अनिल कुमार सिंह को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैकिंग) सहकारी समितियां पद के साथ निबंधक सहकारी समितियां विभाग का भी प्रभार दिया गया है।
रम्या आर को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग से अवमुक्त करते हुए अब उन्हें विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिया गया है।
कुल मिलाकर बड़ी संख्या में किये गए इन IAS अफसरों के पदों में बदलाव के साथ ही कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में मण्डल और जिलों में भी अधिकारियों इधर से उधर किया जायेगा।




