(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ 76वें गणतंत्र दिवस पर केएमयू परिवार ने किया शहीदों को नमन
√ हमें भारत की विरासत और संस्कृति के साथ विकास की ओर आगे बढ़ना हैः कुलसचिव
केएम विश्वविद्यालय में जोश और जुनून के साथ 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। 76वां गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत और विरासत रहीं, जिसके तहत विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केएमयू परिवार के सदस्यों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रगान गाकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी ने सभी को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए वीर शहीद गुरूनानक, भगत सिंह और उनके परिवार द्वारा दिए बलिदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी विकसित भारत और विरासत के लिए अथक मेहनत कर रहे है। विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था चौथे नम्बर पर है, जो जल्द ही तीसरे नम्बर पर होगी। आज हमारे देश में विदेशी कंपनियां निवेश कर रही है। आज पूरे विश्व को भारत का युवा चला रहा है। हमारा भारत 2047 तक विश्वगुरु बनकर चमकेगा। केएम विवि आप सभी के सहयोग से ऊंचाईयों को छू रहा है, जल्द ही वेटरनेरी कालेज भी यहां शुरू हो जाएगा।
प्रो. वाइंस चांसलर डा. शरद अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्र-छात्राओं को प्रेरणास्रोत कविता गाकर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। उन्होंने वंदे मातरम्……..रूक जाना नहीं तू कहीं हार के, ओ राही…ओ राही….।
वाइस चांसलर डा. एनसी प्रजापति, पूर्व बीसी डा. डीडी गुप्ता, रजिस्टार डा. पूरन सिंह, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, अस्पताल एएमएस डा. आरपी गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डा. मनोज ओझा, उप कुलसचिव डा. सुनील अग्रवाल, डीन डॉ धर्मराज ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर विवि के सभी संकायों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की अलख जगाने वाले गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य के इस सत्र में विवि की छात्राओं के ग्रुपों ने सहभागिता दिखाई जिनमें उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बीटेक अभिषेक, चंचल एण्ड गु्रप, लक्ष्मी, अनीता, शीतल, मुस्कान, पूजा, मोनिका, सुजाता, शिखा, तनुका, नीरूका, खुश्बू और कोमल एण्ड ग्रुप आदि शामिल थीं। इस मौके पर कुलाधिपति के बड़े भाई देवी सिंह (डीएम साहब) मेडीकल कॉलेज के डाक्टरों सहित पीजी डाक्टर तथा विवि के समस्त डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण व सैक़ड़ों की संख्या छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।




