(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
बृजयातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित को उनके सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ।
महिला प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समिति की टीम समाज में सराहनीय कार्य कर रही है,इसका सारा श्रेय विनोद दीक्षित को जाता है। उनके नेतृत्व में टीम समाज के लिए अलग-अलग तरह से काम जिससे समाज को समय समय पर मिलता है लाभ हमें भरोसा है आगे भी समाज के लिए करते रहेंगे काम ।
लाइव केयर ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने कहा विनोद दीक्षित ने रक्तदान के लिए अभी तक हजारों लोगों जागरुक करते हुए अपनी प्रेरणा से 6500 के लोगों को रक्तदान करवाया है जो की मथुरा जनपद में सबसे अधिक रक्तदान करवाया है उनकी प्रेरणा से लोगों को रक्त गंभीर बीमारी के साथ सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को मिलता है । संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त करते कहा कि आने वाले समय में टीम के साथ मिलकर समाज के काम करेंगे । इस अवसर पर हेमंत अग्रवाल, शिवम दीक्षित, मनीष शर्मा, कुलदीप शास्त्री रहे शामिल ।




