(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
अखिलेश यादव के द्वारा कन्नौज में गौ माता, गौशाला और गोबर पर दिए बयान को लेकर देश भर में घोर निंदा की जा रही है तो वही कान्हानगरी मथुरा में भी गौ भक्त और धार्मिक लोगो में अखिलेश यादव के बयान पर उबाल है।
सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का विरोध करते हुए होलिगेट पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकताओं और पदाधिकारियों के साथ अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ साथ अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका।
इस मौके पर उमाकांत विभाग संगठन मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल महानगर अध्यक्ष विहिप,रणवीर सिंह जिला अध्यक्ष विहिप,गोकुलेश गौतम महानगर मंत्री,योगेश गौतम जिला मंत्री,मोहित नौहवार महानगर बजरंग दल संयोजक,राम तोमर जिला संयोजक बजरंग दल,बी एल पांडेय जिला प्रचार प्रसार प्रमुख आदि लोग मौजूद रहे।