(मुकेश सेठ)
मुंबई)
√ पार्टी प्रत्याशी जगदीश चंद के समर्थन में बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची माकपा नेत्री पूर्व सांसद कामरेड वृंदा करात नें किया जनसभा को संबोधित
नई दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रत्याशी कामरेड जगदीश चंद्र के समर्थन व चुनाव प्रचार को गति देने के लिए माकपा की राष्ट्रीय नेत्री पूर्व सांसद कामरेड वृंदा करात कल देर शाम बदरपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। उन्होंने मोलड बंद में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार किया साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने बदरपुर क्षेत्र की जनता के लिए हक अधिकारों के लिए हमेशा लड़ने वाले व सशक्त नेतृत्व के लिए कामरेड जगदीश चंद्र को जिताकर उन्हें विधानसभा में भेजने की अपील किया।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी जगदीश चंद्र शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी योजनाओं व प्राथमिकताओं को जनता के बीच रखा।
सभा को सीपीआई(एम) नेता कामरेड विक्रम, आशा शर्मा, सुनंद, कविता शर्मा सहित कई नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि झूठ और दल बादल की राजनीति से मुक्ति व शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के लिए और सद्भाव की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए बदरपुर से सीपीआईएम उम्मीदवार कामरेड जगदीश चंद्र को बेलेट नंबर-2, चुनाव चिन्ह हंसिया, हथोड़ा और सितारा पर वोट देकर भारी मतों से विजई बनाने की अपील किया।
सभा में पार्टी पदाधिकारी गंगेश्वर दत्त शर्मा, सुब़ीर बनर्जी, सफीक, आनंद, सोनिया वर्मा, रियाजुद्दीन, शैतान सिंह, रामसागर, रंजीत सिंह, रामस्वारथ, रिक्तता सहित सैकड़ो महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया।




