★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय जी आधुनिक काल के पुरातन भगीरथ हैं, हम सभी सहभाग कर निभाएंगे राष्ट्रीय कर्तव्य=आमिर खान
एयर इंडिया के एक्स चेयरमैन व भारत सरकार के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ. विश्वपति त्रिवेदी की बेटी इरा की शादी में अफ़सरो समेत बॉलीवुड के सितारों नें बिखेरी चमक
अनुपम खेर,आमिर खान,अनिल कपूर, विवेक ओबेरॉय, सोनाक्षी सिन्हा, पूनम ढिल्लो आदि स्टार रहे शामिल
♂÷गत रविवार को एयर इंडिया के एक्स चेयरमैन व भारत सरकार में बड़े पदों पर रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ.विश्वपति त्रिवेदी की सुपुत्री इरा का पाणिग्रहण संस्कार जुहू के इस्कॉन मन्दिर के वैवाहिक सभागार में भव्यता पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
उक्त वैवाहिकी कार्यक्रम में पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय सहित तमाम बड़े अफसरों और बॉलीवुड की नामी हस्तियों ने भी शामिल होकर चार चांद लगा दिए।
प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर,पानी फाउंडेशन चलाने वाले आमिर खान,अनिल कपूर, विवेक ओबेरॉय, सोनाक्षी सिन्हा, पूनम ढिल्लो आदि शरीक हुए।
इन सितारों नें पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय को अपने बीच पाकर बेहद हर्षित होने के साथ ही उनसे उनके जल संरक्षण अभियान की बेहद तारीफ़ कर कहा कि वह आधुनिक काल में पुरातन भगीरथ के कार्य को करने देश मे निकल पड़े हैं।
हम सभी पद्मश्री महोदय से वादा करते हैं कि इस राष्ट्रीय कर्यव्य पथ में उनके सहयात्री बनकर ख़ुद को सौभाग्यशाली समझेंगे।

पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय नें सभी आगत सितारों के इस प्रतिज्ञा पर धन्यवाद प्रदान करते हुए कहा कि यह उनका नही प्रत्येक देशवासियों के वर्तमान व आने वाली पीढ़ियों को बेहतर कल देने का अभियान है, इसमें सभी को मिलकर साथ चलना पड़ेगा,जनजागृति घोष करना पड़ेगा।

क्योंकि जल है तो कल है।
आमिर खान ने पद्मश्री से कहा कि वह दो वर्षों से उनसे मिलने के लिए लालायित थे क्योंकि वह जो जलव्रत लेकर जलमनीषी के रूप में दशकों से जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं वह अद्भुत है और भगीरथ कार्य है।
मालूम हो कि आमिर खान “पानी फाउंडेशन” के माध्यम से पानी के क्षेत्र में तमाम जगहों पर कार्य कर रहे हैं तो वहीं नाना पाटेकर अपने “नाम फाउंडेशन”,”मुम्बई मार्च”आबिद सुरती आदि तमाम हस्तियां जल बचाने के लिए जलसंकट वाले क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

मालूम हो कि एयर इंडिया के एक्स चेयरमैन व रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर डॉ. विश्वपति त्रिवेदी के नाना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित स्व.रविप्रसाद शुक्ल एकीकृत मध्यप्रदेश के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे,उनके बड़े मामा स्व.श्यामचरण शुक्ल तीन बार मुख्यमंत्री व छोटे मामा स्व.विद्याचरण शुक्ल 9 बार सांसद,केंद्र में कई बार कैबिनेट मन्त्री,ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रहे थे।




