(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
✓ ब्रज के कण कण में राधा कृष्ण का है वास बताया भागवताचार्य ने
जनपद स्थित राधाकुंड के राधा माधव जी मंदिर में व्यास पीठ से भागवताचार्य शिवराज कृष्ण महाराज ने संगीत मय गोवर्धन लीला श्री कृष्ण जन्मोत्सव सुदामा चरित्र रुक्मणी विवाह राम जन्मोत्सव व शुकदेव जी का प्रसंग सुनाया तो श्रद्धालु श्रोता भाव विभोर हो गए। भागवताचार्य शिवराज कृष्ण महाराज ने कहा ब्रज में कथा सुनने का विशेष महत्व है। राधा रानी की कृपा के बिना यह संभव नहीं है।श्रीमद् भागवत कथा कोई साधारण कथा नहीं है,यह सारी व्यथाओं को हरने वाली है। श्रीमद् भागवत कथा के सुनने मात्र से कल्याण हो जाता है। गिरिराज जी साक्षात देवता है। भगवान प्रेम के भूखे हैं ब्रज के कण कण में राधा कृष्ण का वास है। गुरु के बिना मनुष्य अधूरा है। गुरु ही परमात्मा से मिलने का रास्ता, उपाय सुझाते हैं। गौ रक्षा जन जागरूकता अभियान के मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा व आचार्य राधावल्लभ पुरोहित ने व्यास पीठ का पूजन किया। व्यास जी ने जब छटा तेरी तीन लोग से न्यारी है भजन गाया तो पूरा परिसर गिरिराज महाराज की जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान राजकुमार कौशिक, मिथिलेश कौशिक, माला कौशिक, प्रेम किशन शर्मा, अनीता शर्मा, गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।