★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
गोरखपुर सांसद रविकिशन आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और मुम्बई फिल्मसिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने केक खिलाकर दी बधाई
♂÷बुधवार को सांसद,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली भाजपा और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी का जन्मदिन था।वह लखनऊ एयरपोर्ट से बजट सेशन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे। एयरपोर्ट के कर्मचारियों को यह पता चला तो सुबह ५ बजे केक लाया गया।गोरखपुर सांसद व अभिनेता रवि किशन और आजमगढ़ सांसद व भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ समेत महाराष्ट्र सरकार में फ़िल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने मनोज तिवारी को केक खिला कर जन्मदिन की बधाई दी।और हाँ , यहाँ भी लीड गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने ही लिया। इन गायकों के बीच जन्मदिन का बधाई गीत सांसद रवि किशन ने गाया।




