★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
पैराओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में कांस्य पदक जीतने वाले नोयडा के डीएम सुहास एलवाई को खेलकूद सचिव पद पर भेजा गया
लगभग ढाई वर्षों के कार्यकाल को जौनपुर जिलाधिकारी के रूप में मनीष कुमार वर्मा और सुहास एलवाई को नोयडा के जिलाधिकारी के रूप में काम करने के बाद शासन ने किया स्थानांतरण
रामजन्मभूमि फ़ैसले के समय अयोध्या जिलाधिकारी के रूप में दक्ष प्रशासनिक क्षमता का परिचय देने वाले अनुज कुमार 4 जिलों में रह चुके हैं डीएम
♂÷उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज सोमवार को 12 IAS अफ़सरो को इधर से उधर कर नई तैनाती पर भेज दिया है।
जिनमें महत्वपूर्ण स्थानांतरण जौनपुर व नोयडा के जिलाधिकारियों मनीष कुमार वर्मा व सुहास एल वाई का रहा जो कि अपने जिलों में जन से जुड़ाव,सरकार के लक्ष्यों को पूरा करने में अग्रणी माने जाने वाले तेज तर्रार आईएएस अफसरों में शुमार किये जाते हैं।
जौनपुर में लगभग दो साल से ऊपर का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने वाले जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को शासन ने अब नोयडा का जिलाधिकारी बनाया है।

यह तैनाती काफ़ी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि नोयडा इस मोदी व योगी सरकार के लिए सूबे में सर्वाधिक प्राथमिकता वाले ज़िले के रूप में बना हुआ है।
बीते दिनों इन्वेस्टर्स समिट में सबसे ज़्यादा उधोगपतियों ने निवेश के लिए नोयडा को चुना तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट दुनियां की सबसे बड़ी फ़िल्म सिटी नोयडा में बन रही है।
ऐसे में अपनी तेज़ तर्रार व काम करनेवाले अफ़सर के रूप में जौनपुर को सरकार की तमाम योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त कर प्रथम स्थान पर पहुचाँने वाले डीएम मनीष कुमार वर्मा को सरकार ने नोयडा का जिलाधिकारी बनाकर उनको महती जिम्मेदारी दी है।

कोरोना काल से पूर्व नोयडा के तत्कालीन जिलाधिकारी के द्वारा प्रशासन और खासकर ज़िले में कोविड 19 महामारी से भारी सँख्या में हो रही मौतों को रोकने में नाकाम रहने पर मुख्यमंत्री योगी ने अपने प्रथम कार्यकाल के दौरान जिलाधिकारी श्री सिंह को हटाते हुए प्रशासनिक क्षमता में दक्ष माने जाने वाले आईएएस अफ़सर सुहास एल वाई को नोयडा का जिलाधिकारी बनाया था।उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली प्रदेश की सीमा से जुड़े नोयडा को उस दौर में बेहतर चिकिसकीय व्यवस्था देकर उबारते हुए आमजन ही नही बल्कि सरकार की गुडबुक में रहे।
लगभग ढाई वर्ष से ऊपर का कार्यकाल इनका भी रहा अब इनको शासन ने खेलकूद विभाग का सचिव बनाकर नई तैनाती दी है।
विदित हो कि आईएएस अफ़सर सुहास एल वाई बैडमिन्टन के विश्वस्तरीय खिलाड़ी भी है उन्होंने पैराओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम खेल जगत में उच्च किया है।जिसपर उनको तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल रत्न की उपाधि से सम्मानित किया था तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेलमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुरस्कृत कर उनकी सराहना की थी।अभी कल ही उन्होंने इंडोनेशिया में चल रहे अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में स्पेन के खिलाड़ी को पराजित कर पदक जीत कर एक बार फ़िर देश को गौरवान्वित किया है।
जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में अनुज कुमार झा को भेजा गया है।
5 नवम्बर 1981 को बिहार के मधुबनी ज़िले के गाँव माथौरा में जन्में अनुज कुमार झा यूपी कैडर के 2009 बैच के 52वीं रैंकर आईएएस अफ़सर है।
श्री झा अयोध्या के जिलाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया था।लगभग कई दशकों तक मुक़दमे बाजी चलने के बाद नवम्बर 2019 में रामजन्मभूमि के पक्ष में आये फ़ैसले के बाद भी अयोध्या जैसे संवेदनशील क्षेत्र में प्रशंसनीय शांति बनाए रखने में सफ़ल रहे।
अयोध्या जिलाधिकारी के रूप में वह श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदेन सदस्य के रूप में सर्वोत्तम योगदान दिया।
अनुज कुमार झा जौनपुर जिलाधिकारी बनाये जाने से पूर्व महोबा,कन्नौज, रायबरेली,बुलन्दशहर और अब अयोध्या ज़िले के डीएम के बाद उनको शासन ने पंचायती राज विभाग में डायरेक्टर के रूप में काम किये।
उनके पिता श्री बद्री झा हिंदुस्तान स्टिलवर्क्स लिमिटेड कम्पनी के प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
अनुज झा की पत्नी श्रीमती श्रुति झा हैं और उनके दो सुपुत्र हैं।
अन्य आईएएस अधिकारियों में प्रमुख सचिव PWD नरेंद्र भूषण को इस पद से हटाकर प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास, अजय चौहान प्रमुख सचिव PWD बने रहेंगे।
रविंद्र कुमार डीएम शामली तो जसजीत कौर डीएम सुल्तानपुर बनाई गईं।
आइएएस राजेश कुमार निदेशक उद्योग उत्तर प्रदेश बनाए गए है।




