(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पहुँचेगें मथुरा कान्हा जन्मस्थान पर जन्माष्टमी के दिन एक घण्टे रुक कर करेंगे दर्शन पूजन
देवकीनंदन कान्हा के जन्म पर्व जन्माष्टमी को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने के लिए मन्दिर संस्थान के साथ ही सरकार भी समुचित व्यवस्था के लिए रात दिन एक किये हुए है।
इस दिन देश विदेश से योगेश्वर श्रीकृष्ण के लाखों भक्त कृष्णा के दर्शन के लिए पहुँचते हैं।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मथुरा पहुचेंगें और अगले दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर जी के दर्शन करेंगे। इस दौरान वह उपस्थित जनसमूह को श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलीकॉप्टर से आगरा के आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से उड़कर सायं 5 बजकर 40 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा पहुचेंगे। यहां से 5 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए डैम्पीयन नगर स्थित पांचजन्य ऑडिटोरियम 5 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री यहां शाम 6 बजे से 7 बजकर 45 मिनट तक यानी कुछ 105 मिनट के करीब रूकेंगे।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। शाम को आठ बजे मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए वापस पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन के कार्यक्रम के तहत 26 अगस्त को प्रातः ठीक 9 बजे मुख्यमंत्री काफिले के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान से श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए प्रस्थान करेंगे और 9 बजकर 15 मिनट पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुचेंगे। मुख्यमंत्री यहां करीब एक घंटा रुकेंगे इस दौरान इस दौरान दर्शन पूजन करेंगे एवं उपस्थित जनसमूह को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देेंगे। 10 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से होते हुए वापस पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान आ जाएगा। 10 बजकर 35 मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेगा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम आते ही प्रशासन के आला अधिकारियों ने दौरे को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस लिए हैं।