मुरादाबाद, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद के बुद्धि विहार में विजय संकल्प रैली में संबोधन की शुरुआत बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को याद करके की। उनकी जयंती पर सबसे पहले लोगों से जय भीम के नारे लगवाए। फिर कहा कि 2014 और फिर 2017 में आपने इस चौकीदार का भरपूर समर्थन किया। इसका नतीजा यह है कि पूरी दुनिया में भारता का डंका बज रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ, रूस, जर्मनी आदि देश भारत का सम्मान कर रहे हैं। दुनिया के तमाम देश अपना सर्वोच्च सम्मान मुझे दे रहे हैं लेकिन, यह भारत की एक करोड़ 30 लाख जनता का है, आपका है। जो सिर्फ रोता रहता है उसकी कोई नहीं सुनता। कहा कि हमने एक नए भारत को बनाने का संकल्प लिया है, जो सुंदर भी होगा और समृद्ध भी होगा। अगर भाजपा की सरकार बनती है तो राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन होगा, गरीबों को पेंशन मिलेगी।
