(हसीब सिद्दीकी)
(लखनऊ)
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की मौजूदगी में हुआ कार्यकारिणी का गठन
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की स्थानीय शाखा बहराइच की ओर से आयोजित तहरी भोज एवं संगठन के वार्षिक चुनाव में चौथी बार संजय मिश्र पर यूनियन के सदस्यों ने भरोसा जताया। जिले के जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी निर्वाचन के साक्षी बने।
एलआरपी गेस्ट हाउस में आयोजित चुनाव प्रक्रिया यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद विपिन अग्रवाल , वरिष्ठ सदस्य हेमंत मिश्र , मनीष मल्होत्रा व कल्बे अब्बास की देखरेख में समन्न हुई। अध्यक्ष संजय मिश्र व उनकी कार्यकारिणी को सदस्यों ने एक बार फिर यूनियन की बागडोर सौंपी।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीएम अक्षय त्रिपाठी मौजूद रहे। श्री त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा कि नकारात्मक व सकारात्मक समाचारों का प्रकाशन हो ताकि जिले की फीड बैक मिलती रहे। उन्होंने कहा कि खबरों को सवेदनशील बनाने में गुरेज रखे।
श्री त्रिपाठी ने नई टीम को बधाई दी। उनके इस उद्बोधन से पूर्व यूनियन के वरिष्ठ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य अब्दुल रहमान उर्फ बच्चे भारती ने किया।
इस मौके पर यूनियन की महसी , नानपारा , कैसरगंज व पयागपुर शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।




