(राजेश बैरागी)
(गौतम बुद्ध नगर)
नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े के ढेर मिलने तथा नालों में कचरा पाए जाने पर संविदा कर्मी पर 50 हजार का जुर्माना
नोएडा प्राधिकरण ने सफाई मे लापरवाही पाए जाने तथा जगह-जगह कूड़े के ढेर मिलने तथा नालियों में कचरा पाए जाने पर सफाई करने वाली कंपनी पर 50 हजार रूपये का जुर्माना लगा दिया ।इसके अलावा तीन सफाई कर्मियों तथा सफाई सुपरवाइजर कपिल की सेवाएं समाप्त कर दी गई है ।वहीं जन स्वास्थ्य विभाग खंड द्वितीय के सहायक परियोजना अभियंता तथा अवर अभियंता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है l
नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह गांव में सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा नालियों की सफाई की जा रही है l इसी अभियान के तहत नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अफसरों ने आज सेक्टर 81 में स्थित भूड़ा तथा नगला चरणदास गांव में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया ।इस दौरान जगह कूड़े के ढेर पाए गए तथा नालियों में कचरा उतरता दिखाई पड़ा l इस पर नाराजगी जताते हुए नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष अफसर ने सफाई करने वाले संविदा कंपनी मैसर्स एग्जाम राघव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया वहीं तीन सफाई कर्मी तथा एक सफाई सुपरवाइजर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इस दौरान अवर अभियंता तथा सहायक परियोजना अभियंता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है l नोएडा प्रदूषण की इस कारवायी से जन स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है l




