देश की पहली ट्रेन है वन्दे भारत जो मां काली और मां कामाख्या की धरती को जोड़ा:मोदी

(संजय राय)
(मालदा)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा से असम के कामाख्या तक पहली वंदे भारत स्लीपर को दिखाई हरी झंडी

3 हजार 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन कर रखी नींव

जनसभा में मोदी ने टीएमसी सरकार पर बोला हमला कि घुसपैठिए गरीबों और मेहनतकश लोगों के छीन रहे हक़

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां काली और मां कामाख्या की धरती को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जोड़ दिया है। बिहार विधानसभा में भाजपा की जीत का रथ अब पूर्वोत्तर के बंगाल और असम की तरफ चल दिया है।

IMG 20260117 WA0010 1024x922

प्रधानमंत्री ने शनिवार को मालदा से देश की पहली वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन को कामरूप कामाख्या के रवाना किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कुल 3 हजार 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी और बाद में एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।

प्रधानमंत्री ने वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन को भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह देश की पहली ट्रेन है जो माता काली की भूमि को माता कामाख्या की भूमि से जोड़ती है। आने वाले समय में इस आधुनिक ट्रेन का पूरे देश में विस्‍तार किया जाएगा।

IMG 20260117 WA0009 1024x675

बंगाल, असम और पूरे देश को इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन के लिए बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बंगाल को चार और आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। ये ट्रेनें न्‍यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल, न्‍यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली, अलीपुरद्वार-बेंगलुरु और अलीपुरद्वार-मुंबई के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों के संचालन से से बंगाल, और विशेष रूप से उत्तर बंगाल का दक्षिण और पश्चिम भारत से संपर्क और मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेल कायाकल्प के दौर से गुजर रही है। रेलवे का बिजलीकरण हो रहा है, रेलवे स्टेशन आधुनिक हो रहे हैं। आज पश्चिम बंगाल सहित देश में 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ आधुनिक और तेज गति की ट्रेनों का पूरा नेटवर्क बन रहा है और इसका बहुत बड़ा फायदा बंगाल के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को हो रहा है।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए गरीबों और मेहनतकश लोगों के हक छीन रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ममता सरकार पर और भी कई आरोप लगाए। उन्होंने बिहार के चुनाव में जीत के बाद कही गई अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से बंगाल में विकास की गंगा बहेगी और भाजपा यह काम करके रहेगी। अब भाजपा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है और अब बंगाल की बारी है।

IMG 20260117 WA0008 1024x810

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के हर गरीब परिवार के पास पक्का घर हो, हर जरूरतमंद को मुफ्त राशन मिले और केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ गरीबों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से बंगाल में ऐसा नहीं हो पा रहा है। साथ ही मोदी ने बांग्लादेश से पलायन करके पश्चिम बंगाल आए मतुआ समुदाय को आश्वस्त किया कि उन्हें डरने की जरुरत नहीं है।