(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
आरोपियों ने अपने और परिजनों के बैंक खाते में फर्जी तरीके से कर्मकार योजना की धनराशि कर ली थी जमा
भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड संजीव कुमार पाठक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड निरंजन सिंह राजपूत एवं उनकी टीम ने प्रकरण के 3 आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
थाना सिटी कोतवाली भिण्ड के अप०क्र0 750/2024 घारा 409, 420, 467, 468, 120 बी ताहि० एवं 13 (1) (डी) भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 (संशोधित अधि० 2018) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना में आये साक्ष्य के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी जो पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है, के साथ मिलकर अपने और अपने परिजनों के बैंक खाता नबंर पात्रों के स्थान पर कूटरचित रूप से लगाकर कर्मकार योजना में पैसों का लाभ लिया था। तीनों आरोपियों ने अपने और अपने परिजनों के खातों में 56 लाख रूपये पहुंचाये थे। इन रूपयों में से 17 लाख रूपये मुख्य आरोपी को देना बताया गया है शेष रूपये उक्त आरोपियों द्वारा स्वयं उपयोग में लिया गया है। आरोपियो से 1 प्लॉट की रजिस्ट्री भी जप्त की गई है, पकड़े गये एक आरोपी की एमपी ऑनलाईन की दुकान थी जहां उसने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाए है। इस प्रकरण में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, विवेचना जारी है।




