(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
मांट विधायक व बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी के फूंका हुआ कारतूस बयान के बाद पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता ने किया सियासी वार*मथुरा जिले की मांट विधानसभा सीट हमेशा से ही राजनीति की धुरी में बनी रहती हैं,जाट बहुल इस विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक वोटर इसी जाति के है लेकिन कब्जा ब्रह्माण का रहा है। इस सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद से जयंत चौधरी की पत्नी चारु चौधरी चुनाव लड़ती हैं तो मुकाबला कांटे का हो सकता हैं। इसी क्षेत्र से दो जाट वर्तमान में विधायक है। उत्तर प्रदेश में मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी के बयान पर पूर्व मंत्री एवं मांट के विधायक रह चुके पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने जोरदार पलटवार किया है। हाल ही में कांग्रेस में वापसी करने वाले पंडित श्याम सुंदर शर्मा को लेकर राजेश चौधरी ने उन्हें ‘फूंका हुआ कारतूस’ बताया था। इस बयान के बाद मांट और मथुरा की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।भाजपा विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि कोई क्या है, इसका फैसला क्षेत्र और जिले की जनता करती है। पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा, ‘मैं तो कुछ नहीं हूं, फूंका कारतूस हूं या हैलोजन हूं, इस बात का प्रमाण तो मथुरा जिले की जनता और मांट क्षेत्र की जनता देती है।’भाजपा पर आक्रामक रुख अपनाते हुए श्याम सुंदर शर्मा ने आगे कहा, “मैं आपको यह लिखकर दे रहा हूं कि मैं राजनीतिक दृष्टि से बीजेपी के मौत के वारंट पर हस्ताक्षर करने वाला श्याम सुंदर शर्मा बनूंगा।रहा सवाल कि मैं फूंका हूं, हैलोजन हूं या बड़ा बल्ब हूं, यह जनता अच्छी तरह जानती है।”गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मांट सीट से आठ बार विधायक और तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी में वापसी की है। इसके बाद से ही मांट सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।





