(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर)
काम किसी दूसरी फर्म ने किया और भुगतान यश उपाध्याय की फर्म को हुआ
शिकायतकर्ता राजीव पाठक द्वारा मुख्यमंत्री समेत विभाग के आला अधिकारियों से की है जाँच की मांग
शिकायत की जाँच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध होगी कार्यवाही:उपमहाप्रबंधक
ग्वालियर निवासी यश उपाध्याय की फर्म मैसर्स यश उपाध्याय को बिजली विभाग द्वारा दीनदयाल योजना एवं सौभाग्य विधुत योजना के अन्तर्गत 11 के.व्ही.विधुत लाईन ट्रांसफार्मर एवं एल.टी.लाईन का कार्य कराने,मीटर लगाये जाने का टेण्डर एवं वर्क ऑडर जारी किया गया था। यश उपाध्याय अपने आपको भाजपा नेता बताता है।
मैसर्स यश उपाध्याय की फर्म को टेण्डर एवं वर्क ऑडर मीटर क्रमांक जारी हुए हैं उनमें 7110, 7046, 7047, 7100, 8058, 7163, 7059, 7084, 8146, 8048, 8088,8088, 7353, 7111, 7503, 7503, 7081, 7578 मीटर लगाने का हुआ था। मैसर्स यश उपाध्याय की फर्म ने सत्ता की हनक में आज तक एक भी मीटर नहीं लगाया गया और उक्त वर्क ऑडरों का फर्जी बिल लगाकर विभाग से भुगतान प्राप्त कर लिया है। इस मामले की शिकायत भिंड निवासी राजीव पाठक द्वारा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से की गई है।
शिकायत में बताया गया है कि बिजली विभाग द्वारा 11 के. व्ही. लाईन एवं एल.टी. लाईन और ट्रांसफार्मर लगाने हेतु टेण्डर एवं वर्क ऑडर जारी किया गया था उक्त कार्य भी मैसर्स यश उपाध्याय की कम्पनी द्वारा लिया गया था लेकिन न तो 11 के. व्ही. लाईन खींची गयी और ना ही एल.टी. लाईन खींची गयी कई जगह लाईने अधूरी डली है, कई जगह पुरानी लाईनों का ही कार्य दिखाया गया है और कई जगह विधुत ट्रांसफार्मर नहीं रखे गये है उक्त टेण्डर एवं वर्क ऑडर क्रमांक 7503, 9108, 9107, 9174, 9175, 9176, 9297,9177, 9096, 9097, 9160, 9169, 9168, 9181, 9208, 9203 है। उपरोक्त टेण्डर एवं वर्क ऑडरों का भी फर्जी बिल लगाकर विधुत विभाग के अधिकारियो से सांठ गांठ कर लगभग 85 लाख का फर्जी भुगतान करा लिया है वल्कि वर्क ऑडर नं 9174 एवं 9177 का कार्य विधुत कम्पनी एम.डी.पी. द्वारा पहले से ही किया गया था उसका भी फर्जी बिल लगाकर भुगतान प्राप्त कर लिया है।
इसके अलावा मैसर्स यश उपाध्याय के द्वारा फर्जी रूप से विधुत विभाग को धोखा देकर भुगतान बिजली विभाग से प्राप्त किया है। शिकायत कर्ता ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराकर फर्जी भुगतान लेने वाली फर्म एवं भुगतान करने बाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत उपमहाप्रबंधक एचटीसी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भिण्ड रवि प्रकाश तिवारी का कहना है कि इस मामले की शिकायत प्राप्त हुई है,जिसकी जांच कराई जा रही है तत्कालीन अधिकारियों सहित जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।




