(एचसी पाण्डेय)
(भिंड)
केन्द्रीय मंत्री व अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत मेहता समेत तमाम लोगों ने रामवीर गुर्जर को दी बधाई
बीसीसीआई द्वारा आयोजित और रणजी ट्रॉफी मैच के क्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी रामवीर को आज मध्य प्रदेश के अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है ।
भिंड के बघेडी ग्राम के निवासी श्री अहिवरन सिंह के तीन पुत्रों में सबसे बड़े रामवीर गुर्जर लगातार 6 – 7 वर्षों से भिंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित चौधरी दिलीप सिंह कॉलेज ग्राउंड भिण्ड पर क्रिकेट खेल रहे रामवीर गुर्जर ने राज्य क्रिकेट अकैडमी शिवपुरी और देश के तेज गेंदबाजों के लिए स्थापित MRF पेस फाउंडेशन चेन्नई में भी लगातार 2 वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त किया है ।
रामवीर गुर्जर ने भिंड जिला की ओर तथा चंबल डिवीजन से खेल कर अच्छे प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश अंदर 23 टीम में भी अपना स्थान बनाया था लगातार मेहनत और अथक प्रयास के परिणाम स्वरूप आज उनको मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है । भिंड क्रिकेट के लिए आज का दिन यादगार दिन है आज रामवीर ने अपना रणजी ट्रॉफी मैच डेब्यू किया तथा इसके पूर्व विगत वर्ष भिंड के सुमित कुशवाह भी मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम तथा रोहित राजावत अंदर-19 इंडिया टीम तथा विष्णु भारद्वाज सक्षम पुरोहित आर्यन थापा अरुण भदोरिया पारसकुमार करन तोमर आदर्श दुबे हिमांशु कुमार भी विभिन्न आयु वर्ग में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
रामवीर के चयन पर केन्द्रीय मंत्री व अध्यक्ष श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री प्रशांत मेहता जी चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री तस्लीम खान चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व मंत्री तथा भिंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी,सचिव दिनेश चतुर्वेदी, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी रविंद्र वास्कले, जिला स्कूल खेल अधिकारी शिवकुमार शर्मा सहित सभी वरिष्ठ और साथी खिलाड़ियों ने रामवीर के चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बीडीसीए भिंड टीम के प्रशिक्षक रवि कटारे ने बताया कि स्थानीय चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज मैदान पर विगत 10 वर्षों से क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है आज भी लगातार लगभग 60-70 खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरुप ही आज भिंड को यह सफलता हासिल हुई है ।



">