(मनोज श्रीवास्तव)
(लखनऊ)
विराग पांडेय SDM गाजियाबाद,लालता प्रसाद SDM बुलन्दशहर और सतीश कुमार SDM एटा पर शासन की गिरी गाज
चंदौली जमीन घोटाले में यह कार्यवाही नियुक्ति विभाग ने किया है इन्होंने ने 20 RC नोटिस वापस लेने अवैध कब्जादारों के पक्ष में आदेश देने का आरोप है।
शासन के निर्देश पर जाँच पूरी होने के पश्चात आज तीन पीसीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
जिनमें उपजिलाधिकारी गाजियाबाद विराग पाण्डेय, उपजिलाधिकारी बुलंदशहर लालता प्रसाद और उपजिलाधिकारी एटा सतीश कुमार हैं। शासन के निर्देश पर प्रमुख सचिव एम देवराज ने जॉच की थी।
उनके अनुसार जिलाधिकारी चंदौली की जांच में बेदखली के 20 नोटिस वापस लिए गए थे यह खलियान,चकमार्ग , कब्रिस्तान, परती, बंजार की भूमि के हैं इन तीन अफ़सरो ने नोटिस वापस लेने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों के पक्ष में आदेश पारित किए थे।
बताते हैं प्रदेश में भ्रष्टाचार की शिकायत पर अभी और लोगों पर कार्यवाई होने वाली है,विभाग और अनुभाग में कागज ढूंढे जा रहे हैं।जबकि भ्रष्टाचारी कागज छिपाने की जुगत में हर तिकड़म अपना रहे हैं।




