(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की लखनऊ इकाई का पुनर्गठन किए गया और इसके अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार शिवशरण सिंह को तो महासचिव पद की जिम्मेदारी नितिन श्रीवास्तव को दी गई है।
यह घोषणा UPWJU के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने लखनऊ स्थिति अपने कार्यालय में की, इस आवरा पर IFWJ के राष्ट्रीय सचिव के विश्वदेव राव वराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रजत मिश्र और और UPWJU के प्रदेश महासचिव देवराज सिंह भी मौजूद रहे।
अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने अपनी 35 सदस्यों वाली कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व वेब मिडिया से जुड़े पत्रकारों को दायित्व दिया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर रियाज अहमद, आशीष सिंह, महिमा तिवारी, हिमांशु दीक्षित,कोषाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र सिंह, सचिव पद मुकुल मिश्रा, टी एन मिश्रा, प्रदीप सिंह बागी, अंकित श्रीवास्तव, शिव विजय सिंह, नजम अहमद और रतीश द्विवेदी को दिया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में अनूप सिंह, पंकज कुमार दीक्षित, अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, जीपी शुक्ला, दीप चंद गुप्ता, राकेश शुक्ला, इतिश्री मिश्रा, आदित्य सिंह विशन, आदित्य शुक्ला, हुज़ैफा, रजनीश यादव, विक्रम सिंह, आदेश गुप्ता, अश्विनी सिंह, आशीष वर्मा, दीनदयाल मिश्रा, अतुल शुक्ला, सोनिया सिंह, नासिर खान, आनन्द प्रकाश द्विवेदी और शिव नरेश रखे गए हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में हसीब सिद्दीकी, रविन्द्र कुमार सिंह, प्रेमकांत तिवारी, के विश्वदेव राव, रजत मिश्रा, देवराज सिंह और रातिभान त्रिपाठी हैं।