★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

{घटनास्थल पर पहुँचे पुलिसकर्मियों के ऊपर नागरिकों ने फूल बरसा किया स्वागत,चारों के शव को भेजा गया पोस्टमार्टम में,पीड़िता के पिता ने कहा अब मिली होगी उसकी आत्मा को शान्ति}
[अखिलेश ने कहा ख़ुशी है इससे किसी को मिला न्याय,राबड़ी देवी ने भी कहा हम इसका करते हैं स्वागत तो बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया इस तरह के अपराधी होते हैं कलंक पुलिस और सेना को ऐसे ही करना चाहिए]
(काँग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा एक तरफ़ राममंदिर बन रहे दूसरी तरफ़ जलाई जा रही सीता मेनका ने कहा कि आप लोगो को मार नही सकते न्यायायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए)
{हैदराबाद पुलिस आरोपियों को लेकर NH 44 पर देर रात गयी थी क्राइम सींन क्रिएट करने उसी दौरान पुलिस पर हमला कर भागने के क्रम में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए चारों}

♂÷हैदराबाद एनकाउंटर पर तेलंगाना पुलिस ने घटनास्थल से ही प्रेस कांफ्रेंस की,पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हथियार छीनकर हमला किया।पुलिस ने बताया आरोपियों ने पुलिस पर लोहे की रॉड से हमला किया और फायरिंग की,इस हमले में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए,जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए।
महिला पशु चिकित्सक के साथ एक हफ़्ते पहले हुई दरिंदगी से पूरे देश मे उबाल आया हुआ था और आरोपियों को जल्द से जल्द फाँसी देने की मांग को लेकर लोग धरना प्रदर्शन कर आंदोलित थे।

हैदराबाद पुलिस ने घटनास्थल की फ़ोटो जारी की है तो शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
अब इस मुठभेड़ के पश्चात जहाँ लोग तेलंगाना पुलिस की सराहना व उनकी जयजयकार करने में लगे हैं तो वहीं इस तरीके पर सवाल खड़े करने वाले भी सामने आ रहे हैं।
वहीं हैदराबाद एनकाउंटर पर ख़ुशी जताते हुए नागरिकों ने घटनास्थल पर ही पुलिसकर्मियों के ऊपर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत व आभार जताया। उधर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, आखिर कानून से भागनेवाले… इंसाफ से कितनी दूर भागते।खुशी है कि इससे किसी को न्याय मिला है लेकिन असली खुशी तब होगी जब ऐसी कारगर निवारक सुरक्षा व्यवस्था व प्रतिरक्षक सामाजिक वातावरण बने कि ऐसे जघन्य अपराध कभी भी किसी बहन-बेटी के साथ घटित ही न हों।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्नाव रेप केस पर बोलते हुए कहा, एक तरफ हिंदुस्तान में राम के मंदिर बन रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सीता को जलाया जा रहा है।
हैदराबाद एनकाउंटर पर बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जो इस तरह के अपराधी होते हैं, कलंक हैं, जिनसे देश, धर्म, संस्कृति बदनाम होती है उनके साथ और जो आतंकवादी होते हैं उनके साथ, मौके पर ही पुलिस और सेना को ऐसे ही कार्रवाई करनी चाहिए जिन घटनाओं में संदेह है उन्हें कोर्ट में ले जाना चाहिए।
मेनका गांधी ने कहा कि हैदराबाद में जो हुआ वह सही नहीं है, यह बहुत भयानक है इस देश के लिए। मेनका गांधी ने कहा, आप लोगों को मार नहीं सकते क्योंकि आप चाहते हैं हुए भी आप कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते,एनकाउंटर इसका सॉल्यूशन नहीं है आरोपियों को एक न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए थी।
हैदराबाद एनकाउंटर पर आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा, हैदराबाद में जो हुआ वह निश्चित रूप से अपराधियों के खिलाफ एक निवारक के रूप में काम करेगा, हम इसका स्वागत करते हैं।बिहार में भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले बढ़ रहे हैं यहां राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही है।
हैदराबाद में एनकाउंटर की जगह पर स्थानीय लोगों ने हैदराबाद पुलिसकर्मियों का स्वागत फूल बरसाकर किया लोगों में इस दौरान बेहद खुशी दिखी।
हैदराबाद एनकाउंटर पर उमा भारती ने कहा, जिस घर की बेटी निर्दयता की शिकार होकर दुनिया से चली गई उस परिवार का दुःख कभी कम नहीं होगा किंतु उस बहन की आत्मा को शांति मिलेगी तथा भारत की अन्य लड़कियों के मन का भय कुछ कम होगा। जय तेलंगाना पुलिस।
हैदराबाद एनकाउंटर पर बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने कहा, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है,यहां और दिल्ली में भी हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से यहां अपराधियों को राज्य के मेहमानों की तरह माना जाता है, मायावती ने कहा, यूपी में अभी जंगल राज है।
हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप और मर्डर मामले में चारों आरोपी पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए हैं।इस घटनाक्रम पर निर्भया की मां आशा देवी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं इस सजा से बेहद खुश हूं पुलिस ने एक बड़ा काम किया है और मेरी मांग है कि पुलिस कर्मियों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
एनकाउंटर पर बोले महिला डॉक्टर के पिता बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी
पुलिस मुठभेड़ में चारों आरोपियों के मारे जाने के बाद महिला डॉक्टर के पिता ने कहा मैं पुलिस और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी।
हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। यह एनकाउंटर गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 के पास हुआ।पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी, पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ शुरू हुई।पुलिस ने मुठभेड़ में चारों आरोपियों को मार गिराया, इन चारों आरोपियों का नाम शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ था।
मामले में साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वी सी सज्जनर ने कहा, आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नेकशवुलु आज तड़के 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच चंदनपल्ली, शादनगर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।
पुलिस मुठभेड़ में चारों आरोपियों के मारे जाने के बाद महिला डॉक्टर के पिता ने कहा, मारे गए सभी 4 आरोपियों पर महिला पशु चिकित्सक के पिता: मेरी बेटी की मौत को 10 दिन हो चुके हैं,मैं पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं मेरी बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी।




