【किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान को इस्लामिक स्टेट का स्वर्ग नही बनने देंगे=अशरफ़ गनी】

【किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान को इस्लामिक स्टेट का स्वर्ग नही बनने देंगे=अशरफ़ गनी】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल धमाके के बाद,आईएस को जड़ से मिटाने की खाई कसम}
[रविवार को काबुल में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने निक़ाह समारोह में बम विस्फ़ोट कर 63 लोंगो की ले ली जान]
(अफगानिस्तान के 100वे स्वतंत्रता दिवस पर आईएस ने किया हमला,अमेरिका से होने वाली शांति वार्ता पर भी उठने लगे प्रश्नचिह्न)

IMG 20190819 WA0013

♂÷अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शादी समारोह में हुए आतंकी ​हमलें के बाद अफगानिस्तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने देश से इस्‍लामिक स्‍टेट समूह के सभी सुरक्षित ठिकानों को खत्‍म करने की कसम खाई ली है।राष्ट्रपति गनी ने कहा है कि अब किसी भी कीमत पर अफगानिस्‍तान को आईएस का स्‍वर्ग नही बनने दिया जाएगा।

IMG 20190819 WA0015

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी का यह बयान ऐसे समय आया है,जबकि इसी रविवार को आतंकवादी संगठन आईएस ने एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया था।काबुल की इस घटना में 63 लोगों की जानें गई थी।
अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया,जब पूरा देश आजादी के जश्‍न में डूबा था।पिछले रविवार को अफगानिस्तान का 100वां स्वतंत्रता दिवस था।अफगानिस्तान में हुई इस घटना के बाद अमेरिका से होने वाली शांति वार्ता की सफलता पर भी सवाल उठने लग गए है।

IMG 20190819 WA0014

अभी हाल ही में अमेरिका और तालिबान के मध्य अफगानिस्तान में शांति वार्ता का अंतिम चरण पूरा हुआ था लेकिन अब यह सवाल भी उठ रहे है कि क्‍या अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अफगान‍ितान के नागरिकों को शांति और सुरक्षा मिल पाएगी।दूसरी तरफ तालिबान ने भी अपने एक बयान में कहा है कि,आखिर हमलावरों की पहचान करने में अमेरिका का सैन्य प्रशासन क्‍यों नाकाम रहा है।
इस हमले के बाद अमेरिकी तालिबान के साथ वार्ता में शामिल अमेरिकी दूत का कहना है कि अफगानिस्‍तान में आईएस को मिटने के लिए सहयोगियों की मदद ली जाएगी ताकि शांति प्रक्रिया को तेज किया जा सके। अफगानिस्तान में आतंकी हमलों को रूकने के लिए राष्ट्रपति अशरफ गनी अब सख्त कदम उठाने का विचार कर सकते है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *