★मुकेश शर्मा★
★ग्वालियर(मध्यप्रदेश)★
{मामला शमसान घाट और नाले पर जबरन रास्ता बनाने का,ग्वालियर हाईकोर्ट में दाख़िल जनहित याचिका पर नोटिस के बाद अब 4 जनवरी को होगी सुनवाई}
(उच्चन्यायालय ने मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव समेत कलेक्टर भिंड,भिंड ज़िले के अमायन थाना प्रभारी को भी जारी किया नोटिस)
[जनहित याचिकाकर्ता योगेंद्र सिंह ने कहा बन्दूक की दम पर किया जा रहा कुख्यात रेत माफ़िया लहारा द्वारा उत्खनन उसके विरुद्ध दर्ज है दर्जनों मुकदमें,मुझे है जान का ख़तरा]
(“पार्टी विथ डिफरेंट”का दावा करने वाली BJP व शिवराजसिंह चौहान सरकार की छवि पर पड़ रहा नकारात्मक असर,कमलनाथ सरकार की विदाई के बाद भी नही लग पा रही अवैध खनन पर रोक)
♂÷भिण्ड जिले में रेतखनन कार्य कर रही कम्पनी पवार मैक ओर मीडिया के तथाकथित प्रतिष्ठित खबरनवीसों के बीच चांदी की चमक की चर्चा थम नही पाई थी कि तब तक जिले में रेत खनन और रेतमाफ़िया व अफसरशाही के बीच सांठगांठ की चर्चाओं का बाजार गर्म है ।
गोपनीय सूत्र बताते हैं कि जिले में इस बार कम्पनी के दलालों और जिले के सबसे बड़े ब्यूरोक्रेट्स के बीच नजराने की राशि तय हुई है। उसके बाद जिले में प्रशासन रेतमाफ़िया और कम्पनी के सामने “गांधारी” बन बैठा है।जिले के गांव देहात तक करोड़ो के लेनदेन की चर्चा है हालांकि इसमें कितनी सत्यता है यह तो कम्पनी और ब्यूरोक्रेट्स ही जाने लेकिन जब “धुंआ” उठा है तो कहीं न कही “आग” तो लगी ही होगी।
भिंड जिले के अमायन थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बरैठी खुर्द में रेत उत्खनन के लिए नाले और श्मशान पर अतिक्रमण कर लिया गया है।इसको लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।
जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद उच्चन्यायालय न्यायाधीश द्वय शील नागू व विशाल मिश्रा ने प्रमुख सचिव, कलेक्टर भिंड,थाना प्रभारी अमायन और रेत उत्खनन के लिए अतिक्रमणकारी कोक सिंह को नोटिस जारी किए हैं। हाई कोर्ट इस मामले में 4 जनवरी को सुनवाई करेगा।
चर्चा है कि कुख्यात रेत माफिया कोक सिंह बीजेपी की शिवराजसिंह चौहान सरकार के मंत्री ओपीएस भदौरिया का खास है इसके चलते “पार्टी विथ डिफरेंट” का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी व शिवराज सिंह चौहान की छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसके साथ ही याचिका दायर करने वाले युवक ने अपनी जान को खतरा बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
अमायन थाने के बड़ेरा खुर्द गांव निवासी योगेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह की ओर से ग्वालियर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। जनहित याचिका में बताया गया है कि ग्राम बरैठी खुर्द में रेत उत्खनन के लिए कोक सिंह पुत्र सुजान सिंह ग्राम लहारा थाना अमायन ने आराजी क्रमांक 250 और आराजी क्रमांक 877 से निकले नाले को अपने साथियों की मदद से बंद कर रेत से भरे वाहनों को निकालने के लिए रास्ता बना लिया है। सर्वे क्रमांक 433 पर स्थित श्मशान को खत्म कर रेत उत्खनन किया जा रहा है। याचिका दाखिल करने वाले योगेंद्र सिंह का कहना है आराजी क्रमांक 434 में 4 हेक्टेयर भूमि पर ग्राम पंचायत बडेरा की ओर से बरैठी खुर्द में वर्ष 2018 में रेत खदान स्वीकृत कराई थी। यहां रेत नहीं होने से शासकीय आराजी क्रमांक 515 और 284 से बंदूक की दम पर रेत उत्खनन किया जा रहा है। याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्वालियर हाई कोर्ट ने प्रमुख सचिव, कलेक्टर भिंड, अमायन, भिंड थाना प्रभारी और रेत उत्खनन के लिए अतिक्रमणकारी कोक सिंह को नोटिस जारी किए हैं। गौरतलब है कि कोकसिंह लाहरा एक कुख्यात रेतमाफ़िया है जिसके विरूद्ध दर्जनों मुकदमें दर्ज है।

2 thoughts on “【मंत्री ओपीएस समर्थक रेत माफ़िया कोक सिंह लहारा को हाईकोर्ट ने थमाया नोटिस】

  1. With Photo Editor, you give a new look by editing your photos. Through photo editing tools you can make any kind of change with any image or photo.

    In today’s time, there are more than a million photo editing applications at different play stores, but not all applications are popular due to some of their shortcomings. Today I am going to tell about the Top 5 Photo Editor Android Application, which I used myself and then suggest you.

    Note: It takes a little time to learn any photo editing apps, it is not that you do not know very well about any tools and you can suddenly edit. For Details Read More Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20201230 WA0008 300x229 Previous post 【मेलबोर्न की यादें : तबकी और आज!】
IMG 20201231 WA0004 1 225x300 Next post 【सीमांत गांधी बनाम अटल ​वाजपेयी】