जकार्ता, रायटर। विश्व के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया में बुधवार को राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव कराए जाएंगे। एक दिन में 19.2 करोड़ से भी ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसे एक दिन में संपन्न होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव कहा जा रहा है।

इस चुनाव में राष्ट्रपति जोको विडोडो फिर मैदान में हैं। ज्यादातर ओपीनियन पोल देश की अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने वाले विडोडो को विपक्षी उम्मीदवार पर दो अंकों की बढ़त दिखा रहे हैं। फर्नीचर सेल्समैन से राष्ट्रपति बने विडोडो को पूर्व सेना प्रमुख प्राबोवो सुबिआंतो से चुनौती मिल रही है। 2014 के चुनाव में भी विडोडो ने प्राबोवो को ही शिकस्त दी थी। बुधवार को सुबह सात से दोपहर एक बजे तक मतदान के बाद उसी दिन मतगणना का काम शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 04 2019 Jet 19133056 222810485 300x249 Previous post जेट पायलटों का हड़ताल का एलान, कुछ ने स्पाइसजेट की ओर किया रुख
15 04 2019 Begusarai 19134223 300x249 Next post इस गांव के लोगों ने मतदान न करने का लिया निर्णय