(दीपक कुमार) (हजारीबाग)
पत्रकारों के साथ नगर आयुक्त के द्वारा हजारीबाग प्रेस क्लब में किए गए अभद्र व्यवहार पर IFWJ खफा

IFWJ ने कहा नागर आयुक्त का हो स्थानांतरण अन्यथा संगठन उतरेंगे सड़कों पर और राजभवन में भी दिया जाएगा धरना
पुराने समाहरणालय परिसर स्थित हजारीबाग प्रेस क्लब में बीते मंगलवार को नगर आयुक्त द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना को लेकर अब कई पत्रकार संगठन ने विरोध किया है इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष भरत भूषण प्रसाद और प्रदेश महा सचिव दीपक कुमार ने इस पूरे प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार करार दिया है।इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट के सचिव ने कहा है 24 घंटा के अंदर नगर आयुक्त माफी मांगे और सरकार, नगर आयुक्त को यहां से ट्रांसफर करें अन्यथा सड़क से सदन तक पत्रकार समूह चरणबद्ध आंदोलन करेंगे ।हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब की घटना को इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट के केंद्रीय कमिटी ने मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त की कार्यशैली पर ऐतराज़ जताते हुए प्रदेश कमिटी को हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब के सहयोग एवं समर्थन के लिए निर्देशित भी किया है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल मिश्रा,राष्ट्रीय महासचिव के विश्वदेव राव एवं झारखण्ड प्रदेश प्रभारी मोहन कुमार ने हज़ारीबाग़ नगर आयुक्त के द्वारा पत्रकारों के प्रति किए गए अशोभनीय व्यवहार को लेकर कड़ी आपत्ति है।उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने पर राजभवन में भी मामले को लेकर ifwj के द्वारा धरना देने के साथ ही राजयपाल को मामले की विस्तृत जानकरी देते हुए उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।



