【ट्रेन में सिलेंडर ब्लास्ट से 65 की मौत 30 झुलसे】

【ट्रेन में सिलेंडर ब्लास्ट से 65 की मौत 30 झुलसे】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

IMG 20191031 WA0001

{पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के रहीमयार खान जिले में कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस में यात्री के द्वारा नाश्ता बनाने के दौरान फटे सिलेंडर से हुआ बड़ा हादसा}
[प्रधानमंत्री इमरान खान व रेल मंत्री शेख राशिद ने दुःख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के लिए बढ़िया इलाज मुहैया कराने के दिये निर्देश]
♂÷पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज सुबह एक ट्रेन में आग लगने से 65 लोग जिंदा जल गए। हादसा इस्लामाबाद से 800 किमी. दूर रहीम यार खान जिले के लियाकतपुर में हुआ, जहां कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस में आग लगी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में नाश्ता बनाते वक्त गैस सिलेंडर से ब्लास्ट हुआ। रहीम यार खान जिला पुलिस अधिकारी अमीर तिमोर खान ने बताया कि ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगने से 30 से अधिक लोग झुलस गए हैं। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
रेलवे के एक अधिकारी नबीला असलम ने बताया कि कुछ यात्री कपड़ों में गैस सिलेंडर छिपा कर लाए थे और ट्रेन में ही नाश्ता बना रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ।
प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।
रेल मंत्री शेख राशिद ने कहा कि आग एक सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी, जब सुबह यात्री नाश्ते की तैयारी कर रहे थे। कई लोगों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। राशिद ने कहा कि क्षतिग्रस्त ट्रैक को दो घंटे के भीतर चालू कर दिया जाएगा।
रेस्क्यू के लिए लगाया गया सेना का हेलीकॉप्टर।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन में बचाव दलों की सहायता के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिक्स सहित सेना की टुकड़ियों को भी भेजा गया है। आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि घायलों को बचाने के लिए मुल्तान से सेना का एक हेलीकॉप्टर भी भेजा गया।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *