【लन्दन ब्रिज पर चाकू से हमलाकर कइयों को किया घायल,पुलिस ने मारी गोली】

【लन्दन ब्रिज पर चाकू से  हमलाकर कइयों को किया घायल,पुलिस ने मारी गोली】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

IMG 20191201 WA0000

{लन्दन पुलिस ने कहा ये आतंकी घटना है,एक शख्स को लिया गया है हिरासत में,लन्दन ब्रिज स्टेशन किया गया बन्द}
[एक रेस्टोरेंट में फंसी नोआ बॉडनर ने कहा लोगो की भीड़ अन्दर आ रही थी हर कोई टेबल के नीचे घुस रहा था]
♂÷लन्दन ब्रिज पर आज दोपहर में एक शख़्श ने चाकू से हमला कर कई लोगो को गम्भीर रूप से ज़ख्मी कर दिया तो सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने उस हमलावर को गोली मार दी उसके पश्चात उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस का कहना है कि वो लंदन ब्रिज पर चाकूबाज़ी की घटना को ‘आतंकी घटना, मानकर चल रही है।
पुलिस का कहना है कि स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे के क़रीब उन्हें ब्रिज के नज़दीक चाकू से हमले की ख़बर आई।
पुलिस बल का कहना है कि उसका अनुमान है कि इसमें कई लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने एक शख़्स को गोली मारी है।
बीबीसी के जॉन मैकमनस घटनास्थल पर मौजूद थे,उन्होंने बताया कि ब्रिज पर पुरुषों का एक समूह लड़ रहा था।उन्होंने बताया कि जब पुलिस आई तो उसने उस शख़्स पर गोलियां चलाईं।
लंदन पुलिस ने कहा है कि इस घटना की वजह क्या थी यह अभी तक साफ़ नहीं है। इससे पहले पुलिस बल ने कहा था कि उसने एक शख़्स को हिरासत में लिया है लंदन एंबुलेंस सेवा ने इसे ‘बड़ी घटना’ बताया है।
ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस का कहना है कि लंदन ब्रिज स्टेशन को बंद कर दिया गया है और कोई ट्रेन वहां नहीं रुकेगी।
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वो घटनास्थल पर मौजूद अफ़सरों की सलाह मानें।
मैकमनस ने बीबीसी न्यूज़ चैनल से कहा कि वो कुछ ही मिनट पहले लंदन ब्रिज पर साउथ बैंक से नॉर्थ बैंक की ओर जा रहे थे।
“ऐसा लगा रहा था कि ब्रिज की दूसरी ओर लड़ाई हो रही है जिसमें कई लोग एक आदमी पर हमला कर रहे थे।
“सशस्त्र पुलिस के साथ पुलिस वहां पहुंची और उसी आदमी पर कई गोलियां चलाईं।
लंदन ब्रिज के एक रेस्टॉरेंट में फंसी हुई नोआ बॉडनर ने बीबीसी न्यूज़ चैनल से कहा, “लोगों की भीड़ अंदर आ रही थी और हर कोई टेबल के नीचे घुस रहा था।
“हमसे कहा गया कि हम खिड़कियों से दूर रहें. जो लोग बाहर से आए थे उन्होंने बताया कि गोलियां चलाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि मैनेजर भागते हुए दरवाज़ बंद करने के लिए आया और उसने स्टाफ़ से कहा कि वो रेस्टॉरेंट के आगे से हट जाएं।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *