★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मोदी-योगी की प्रेरणा से समाजसेवी मनोज दूबे ने इस अभियान की शुरुआत कर यह दिखाया कि हमारी समृद्धि में हमारे गाँव का भी है योगदान=अमरजीत मिश्र
समाजसेवी मनोज दूबे ने कहा माँ सोंगरावली के आशीष से मैं गाँव के विकास के प्रति सदैव रहूँगा तत्पर
जौनपुर के सोंगरा गाँव मे आयोजित कार्यक्रम में मनोज दूबे की सामाजिक संस्था”सिद्धपीठ माँ सोंगरावली देवी ग्राम विकास न्यास”ने शुरू किया अभियान
♂÷उत्तरप्रदेश के जौनपुर ज़िले के मुंगरा बादशाहपुर स्थित सोंगरा गाँव में मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने आज शनिवार २५ फ़रवरी को “मेरा गाँव -मेरा कर्तव्य” अभियान का शुभारंभ किया। उनके साथ महाराष्ट्र के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र समेत कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।
मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि मोदी योगी की प्रेरणा से युवा समाजसेवी मनोज केशव दुबे ने एक ज़बर्दस्त उपक्रम शुरू किया है “मेरा गाँव-मेरा कर्तव्य”।
इस अभियान के तहत यह बताने,समझाने व करने की कोशिश शुरू की गई कि हमारी समृद्धि में हमारे गाँव का भी योगदान है। हर चीज़ के लिए व्यक्ति को सरकार का मुँह नहीं निहारना चाहिए। हमारे गाँव के प्रति हमारा भी कोई कर्तव्य है, उसे भी पूरा करना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्र ने आगे कहा कि इसलिए उन्होंने गाँव के विद्यालय का आधुनिकीकरण कराने और शिक्षा प्रणाली के उन्नयन के लिए काम शुरू किया और सिद्धपीठ सोंगरावली देवी मंदिर के सौंदर्यिकरण का काम पूरा किया।
श्री मिश्र ने कहा कि मुझे पुर्णतः विश्वास है कि मुंबई में रह कर शून्य से शिखर की यात्रा करने वाले प्रवासी उत्तर भारतीय इससे प्रेरणा लेकर इस अभियान से अवश्य जुड़ेंगे।
मुंबई से आईआईटी में इंजीनियरिंग करने के बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू करनेवाले मनोज दुबे सफलता के मुक़ाम पर पहुँचने के बाद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर स्थित अपने गाँव सोंगरा के पिछड़ेपन को नहीं भूले। उन्होंने अपने गाँव के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता का इज़हार भी किया। जिस विद्यालय में उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की थी। उस सरकारी विद्यालय में बच्चों के लिए बेंच बनवाने से लेकर नया कम्प्यूटर लैब सेटअप करने तक का काम मनोज की संस्था “सिद्धपीठ माँ सोंगरावली देवी ग्राम विकास न्यास”के माध्यम से किया। मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया गया और उसमें गाँव के युवा व बुजुर्ग नियमित रूप से योग करते हैं। पूरे परिसर को सीसीटीवी से सज्ज किया गया है। इस सद्कार्य के लिए क्षेत्रीय जन समाजसेवी मनोज दुबे की प्रशंसा कर रहे हैं।
समाजसेवी मनोज दुबे ने कहा कि सिद्धपीठ माँ सोंग़रावल देवी के आशीष से मैं गाँव के विकास के प्रति सदैव तत्पर रहूँगा।
">
">
">

