★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मध्यप्रदेश के भिंड में भाजयुमो ने महान क्रांतिकारी पण्डित चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर किया स्मरण
♂÷मध्यप्रदेश के भिंड में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पण्डित चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने चंद्रशेखर आजाद को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में चंद्रशेखर आजाद ने अहम भूमिका निभाई थी , चंद्रशेखर आजाद की गिनती महान क्रांतिकारियों में होती है। उन्होंने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया । अपने देश से बहुत प्रेम करते थे इसलिए उन्हें मौत का खौफ नहीं था , चंद्रशेखर आजाद गरम दल के नेता थे। उनके आक्रमक रवैया के कारण अंग्रेज अफसर उनसे भयभीत रहते थे , चंद्रशेखर आजाद के मन में क्रांति की शुरुआत जलियांवाला हत्याकांड के साथ हुई।
पण्डित चंद्रशेखर आजाद ने भगत सिंह और राजगुरु के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक सांडर्स को गोली मारकर लाला लाजपत राय की मौत का बदला लिया। 27 फरवरी 1931 को चंद्रशेखर आजाद और अंग्रेज पुलिस के बीच गोलीबारी हुई। अंत में जब उनकी बंदूक में एक ही गोली बची तो वो गोली उन्होंने खुद को मार ली और वीरगति को प्राप्त हो गए।




