★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
इंस्टाग्राम व ट्विटर पर कल रात आलिया के वायरल वीडियो में वह कह रही है कि नवाजुद्दीन ने उसे दोनों बेटियों के साथ बंगले से बाहर करवा दिया
अभी कुछ दिन पूर्व ही आलिया ने नवाजुद्दीन के खिलाफ वर्सोवा पुलिस में रेप व प्रताड़ित करने का दर्ज कराया था केस
अदालत में चल रहे हैं तलाक के मामलें जिनमे नवाजुद्दीन ने बेटियों की मांगी है कस्टडी इस मामलें में भी आलिया ने वीडियो बनाकर रखा नवाजुद्दीन पर आरोप लगा रखा था अपना पक्ष
नवाजुद्दीन के पूर्व वक़ील ने विगत दिनों प्रेस कांफ्रेंस में आलिया को झूठा और पहले से ही शादीशुदा बताते हुए कहा था कि उसका असली नाम अंजना कुमार पांडेय है
♂÷फ़िल्मी पर्दे पर अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की असल जिंदगी में उन पर कभी उनके ही भाई सम्पत्ति को लेकर गम्भीर आरोप लगाते रहे हैं तो वहीं एक बार फ़िर उनकी बीवी आलिया सिद्दीकी ने उनपर बच्चों समेत अपने बंगले से रात में बाहर निकाल देने का बड़ा आरोप अभिनेता के ऊपर लगाया है।
ये मैं नही कह रहा बल्कि उनकी बीवी आलिया सिद्दीकी ने ट्विटर पर 17 सेकेंड के डाले गए वीडियो में आरोप लगाते हुए अपना दर्द बयां कर रही हैं।
इंस्ट्राग्राम व ट्विटर पर वायरल वीडियो में आलिया सिद्दीकी अपनी बड़ी बेटी शोरा व छोटी बच्ची के साथ रोते हुए नज़र आ रही है।आलिया के 17 सेकेंड के वीडियो में वह कह रही है कि उसे नवाजुद्दीन ने घर से बाहर बच्चों सहित कर दिया है उसके पास इतने पैसे भी नही है कि वह बच्चों के साथ किसी होटल या कहीं जाकर रहने की व्यवस्था कर सके।वह वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कोसते हुए कह रही है कि वह उसे कभी भी माफ़ नही करेगी।
मालूम हो कि कुछ वर्षों पूर्व फ़िल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने प्रेम विवाह किया हुआ है।उनकी बीवी आलिया सिद्दीकी हिन्दू धर्म की ब्राह्मण जाति की अंजना किशोर पांडेय थी ऐसा बताया जाता है।वर्षो तक तो दोनों के बीच वैवाहिक सम्बंध ठीक रहे फ़िर मियां बीवी के बीच आपस में झगड़े झंझट होने शुरू हो गए।जो आये दिन मीडिया में सुर्खियां भी बनते रहे।
जिसके चलते लगभग एक वर्ष पहले बने बंगले में एक्टर की माँ और उनकी बीवी आलिया बच्चियों के साथ रहती है तो नवाजुद्दीन के बारे में कहा जाता है कि वह इन पारिवारिक झंझटों से ऊबकर महीनों से बंगले को छोड़कर होटल में रहते हैं और अपनी फिल्मों की शूटिंग निपटाते हैं।

अभी तकरीबन हफ़्ते दस दिन पूर्व आलिया सिद्दीकी ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर रेप करने के साथ प्रताड़ित करने का भी केस दर्ज कराया है।
इसके पहले आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन से तलाक़ लेने के लिए भी कोर्ट में अपील की है ऐसी चर्चा है।जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बच्चियों की कस्टडी के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।इस मामलें में भी आलिया सिद्दीकी ने उस वक़्त वीडियो बनाकर नवाजुद्दीन व उनकी माँ पर कई आरोप लगाए थे।
फ़रवरी में ही नवाजुद्दीन के वक़ील रहे ने आलिया सिद्दीकी के बाबत प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि वह पहले से ही दूसरे के साथ शादीशुदा थी और उसने बिना तलाक़ लिए नवाजुद्दीन के साथ नाम बदल कर निक़ाह कर लिया जो कि यह क़ानूनन गलत है।
कल से ट्विटर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया सिद्दीकी ट्विटर पर 17 सेकेंड के वीडियो में रोते हुए अपनी बड़ी व छोटी सी बच्ची के साथ दिख रही है।वीडियो में आलिया रोते हुए एक्टर पर आरोप लगा रही है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उसको अपने बंगले से बच्चे के साथ बाहर निकाल दिया है और ऐसे में वह कहां जाए।उसके पास न तो कहीं पैसे हैं और न ही किसी भी प्रकार की खुद की व्यवस्था है कि वह जाकर बच्ची के साथ होटल या कहीं और रह सके।
आलिया सिद्दीकी वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कोसते हुए उसे माफ़ नही करने की भी बात कर रही है।
पता होना चाहिए कि कुछ समय पहले नवाजुद्दीन के सगे भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी ने भी एक्टर नवाजुद्दीन पर बेहद घमण्डी और पैसे प्रॉपर्टी का लालची होने का आरोप लगाया था।नवाजुद्दीन का भाइयों से भी विवाद होते रहता है।

विदित हो कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर जिले के बुढ़ाना गांव के निवासी हैं और एक मंझे हुए फ़िल्मी कलाकार हैं। कभी बेहद मुफ़लिसी में तंगहाल तंगहाली से दो चार हुए नवाजुद्दीन आज एक फिल्मों में काम करने के करोड़ो रूपये फ़िल्म निर्माताओं से फ़ीस के रूप में वसूलते हैं।
आज अनुमान के मुताबिक 100 करोड़ से ऊपर की आर्थिक हैसियत वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फ़िल्मो में रोल पाने के लिए बेहद संघर्षपूर्ण जीवन जीने के बाद आज इस कामयाब दौर में पहुँचे हैं।
उन्होंने एक दौर में सिक्युरिटी गार्ड का भी काम किया हुआ है मुम्बई में जिसके रूम में वह रहते थे तो उनके पास देने को पैसे नही थे तो उनके परिचित रूम मालिक उनसे खाने बनवाने की शर्त पर रहने की जगह दी थी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से सम्पर्क न हो पाने की वजह से उनका पक्ष नही जाना जा सका है।



