★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल नें विधानसभा में बताया कि पशुपालन हेतु 70 करोड़ की दी गयी मदद
महाराष्ट्र राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ यानी महानन्दा को बन्द नही किया जायेगा, महानन्दा को चलाने के लिए NDDB से किया गया है अनुरोध जानकारी दी मन्त्री नें
♂÷पशुओं का मुफ्त टीकाकरण करने वाला महाराष्ट्र देश का एकमात्र राज्य है।
पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा में आज यह जानकारी देते हुए आगे कहा कि राज्य सरकार ने गांठ रोग के इलाज का शत-प्रतिशत खर्च वहन किया है।
उन्होंने बताया महाराष्ट्र राज्य में कुल 150 करोड़ पशुधन है। गांठ रोग से 4 लाख 69 हजार पशु प्रभावित हुए। इनमें से 4 लाख 27 हजार पशुधन ठीक हो चुके हैं। मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि NDRF के नियमों के अनुसार राज्य सरकार ने उन पशुपालकों के खाते में 70 करोड़ रुपये की सहायता दी है, जिनके पशुओं की गांठदार बीमारी से मौत हुई है।
मंत्री पाटिल ने कहा दुग्ध उत्पादकों को समर्थन देने वाले महानंदा यानी महाराष्ट्र राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ को बंद नहीं किया जाएगा, इसके लिए डेयरी विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की गई है और उसकी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।
मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि महानंदा को चलाने के लिए NDDB से अनुरोध किया गया है।
पाटिल ने बताया कि इस बजट में राज्य में गोसेवा आयोग की घोषणा की गई है और गौशालाओं को अनुदान वितरण की जिम्मेदारी गोसेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी।




