★मुकेश सेवा★
★मुम्बई★
श्रीराम नगरी अयोध्या में ट्रस्ट द्वारा 21 से 30 मार्च तक रामचरित्रमानस आधारित नाटक,श्रीराम कथा प्रवचन,कुश्ती,कबड्डी, बोटरेस,तलवारबाजी समेत तमाम कार्यक्रम है आयोजित
♂÷आगामी 21 मार्च से आदिशक्ति माँ दुर्गा के नवरुपों की पूजा का पर्व नवरात्रि का शुभारंभ होने वाला है।जहां माँ नवदुर्गा की यथाशक्ति,भक्ति पूजा और तमाम भक्तों द्वारा नवरात्रि भर उपवास रखा जाता है तो वहीं अब इस नवरात्रि में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी इस नवरात्रि में अपनी तरफ़ से अयोध्या में विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए”रामजन्म महोत्सव” और “रन फ़ॉर राम”का आयोजन भव्य तरीके से करने जा रहा है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नवरात्रि पर 21 मार्च से 30 मार्च तक ‘राम जन्म महोत्सव’ का आयोजन करेगा।इसे लेकर ट्रस्ट ने एक पोस्टर जारी किया है, इसमें पूरे कार्यक्रम का ब्योरा दिया गया है।
ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें ‘रन फॉर राम’ मैराथन दौड का आयोजन किया जाएगा,इसके साथ ही कुश्ती, कबड्डी, बोट रेस, तलवारबाजी और साइकिल रेस सहित खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।
ट्रस्ट के अधिकारी ने बताया कि राम जन्म महोत्सव के दौरान शाम को धार्मिक सभाएं आयोजित की जाएंगी।
इसमें रामचरितमानस के प्रसंगों पर आधारित नाटक, संगीतमय प्रस्तुतियां और हिंदी कवियों का जमावड़ा भी लगेगा.
जानकारी के मुताबिक नवरात्र के दौरान श्रीरामकथा प्रवचन, संगीत-संध्या, शास्त्रीय-उपशास्त्रीय, सुगम संगीत, अयोध्या का पारंपरिक बधाई गान, श्रीरामायण के प्रसंगों पर आधारित नाट्य-प्रस्तुति, श्रीरामचरित मानस जयंती और कवि सम्मेलन होगा, ये सभी सांस्कृतिक समारोह दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक होंगे।
कुल मिलाकर इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या ही नही बल्कि तमाम जनपदों के भक्तगण शामिल होने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
">
">
">

