★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
बीजेपी की गीता जैन,बीजेपी जिलाध्यक्ष एड. रवि व्यास,कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल की तरफ़ से 7 एकड़ में दिव्य दरबार का किया गया है भव्य आयोजन
काँग्रेस नेता नाना पटोले ने मुख्यमंत्री शिन्दे को लिखे पत्र में कहा महाराष्ट्र में अंधविश्वास फ़ैलाने वालों के लिए कोई जगह नही तो अंधभक्ति निर्मूलन समिति ने कहा कार्यक्रम पर लगे रोक
देश के तमाम हिस्सों से आये बाबा के भक्तों में आयोजको की बदइंतजामी को लेकर दिख आक्रोश,तमाम हुए घायल तो कितनो के मोबाइल हुए गुम
♂÷अपने बेलाग बयानों व सनातन हिन्दू धर्म के उपदेशों के साथ ही भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले बहुचर्चित कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र नाथ शास्त्री उर्फ बागेश्वर धाम सरकार का दो दिवसीय प्रवचन ठाणे जनपद के मीरारोड में आज से प्रारम्भ हो चुका है।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिर्फ़ मीरारोड व ठाणे ज़िले से ही नही बल्कि देश के तमाम हिस्सों से भारी संख्या में भक्तजनों की भीड़ नें मीरारोड में रेले के रेले में आकर भाग लिया।
दूसरी तरफ़ आयोजकों की बदइंतजामी भी इस दौरान उभर कर सामने आई।अनेक भक्तों के मोबाइल चोरी हो तो अत्यधिक भीड़ के चलते गेट में घुसने के दौरान कई लोग घायल भी हो गए।

मालूम हो कि तमाम विरोध के बावजूद भी मुंबई में बागेश्वर धाम का दरबार सजा लेकिन पहले ही दिन यहां पर इतनी ज्यादा भीड़ आ गयी की जिससे भगदड़ मच गई और कई घायल हो गए। जिससे भक्तनो में आयोजकों की बदइंतजामी को लेकर नाराज़गी देखी गयी।
आखिरकार भारी विरोध के बावजूद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बागेश्वर धाम कें महाराज का दरबार सजा, हालांकि, दो दिवसीय इस दरबार के पहले दिन ही बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री फिर विवादो में आ गए। बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शनिवार को अचानक से भगदड़ मच गई है, इस भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए हैं, भारी भीड़ इस आयोजन में पहुंची थी। भगदड़ के बाद श्रद्धालु बदइंतजामी से नाराज नज़र आए, श्रद्धालुओं ने आयोजकों पर सवाल उठाया है।
गौरतलब है कि इस आयोजन की घोषणा होते ही कांग्रेस ने मुम्बई में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार लगाने का विरोध किया था तो वही अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति नें पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्यक्रम की इजाज़त न देने का पुलिस प्रशासन से मांग की थी।। लेकिन उसके बावजूद बाबा बागेश्वर धाम के मुम्बई में दो दिवसीय आयोजन की शनिवार से शुरुआत हो गई। मुंबई के ठाणे जनपद के मीरारोड में बाबा बागेश्वर धाम का यह दो दिवसीय दिव्य दरबार लगा है।
बताया जा रहा है कि खासे विरोध के बावजूद बाबा के भक्त पहले दिन ही काफी संख्या में दरबार में पहुंच गए। सुबह जैसे ही आयोजन की शुरुआत हुई धीरे-धीरे भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। इस दौरान बागेश्वर धाम के दरबार में अचानक से भगदड़ मच गई है इस दौरान कई श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और पर्स भी गायब हो गए हैं, जबकि छोटे बच्चे और महिलाएं जख्मी हो गई हैं। इस हादसे के बाद भक्तों ने आयोजकों के इंतजाम को लेकर सवाल उठाए है।
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के दरबार का पिछले कई दिनो से विरोध जारी है। महाराष्ट्र कांग्रेस और अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का विरोध किया था। इसके बाद कांग्रेस ने भी दरबार न लगाने की चेतावनी दी थी। इसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री के दरबार को मंजूरी न देने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि महाराष्ट्र में अंधविश्वास फैलाने वाले लोग के लिए कोई जगह नहीं है।
निर्दलीय के रूप में जीती और अब शिन्दे-फडणवीस सरकार को समर्थन देने विधायक गीता जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि व्यास, कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल,प्रमोद पाण्डेय,हेमंत म्हात्रे,श्याम गोस्वामी की ओर से शनिवार और रविवार को प्रवचन कार्यक्रम आय़ोजित किया गया है। लगभग 7 एकड़ मैदान में शानदार सेट लगाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान मीरारोड पुलिस की भारी सँख्या में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनाती की गई है।




