★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
आरके एचआईवी ऐड्स रिसर्च एंड केयर टीम और फ़िल्म निर्माता-निर्देशक-अभिनेता धीरज कुमार के सौजन्य से हो रहा आयोजित
♂÷गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर आर के एचआइवी ऐड्स रिसर्च एंड केयर टीम बॉलीवुड इंडस्ट्री से सम्बद्ध लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की कोशिश के तहत आगामी 26 मार्च को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन फ़िल्म निर्माता-निर्देशक-अभिनेता धीरज कुमार के सहयोग से किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार नें बताया कि इस आरोग्य शिविर में फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक लाख के स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, निःशुल्क परामर्श,चश्मा वितरण, दवा,ट्राइसाइकिल, ब्लड सुगर टेस्ट,ब्लड ग्रुप स्किकल सेल एनीमिया, ईसीजी और बीएमडी टेस्ट भी किया जायेगा।
यह शिविर अंधेरी पश्चिम के फ़न रिपब्लिक के पीछे चित्रकूट मैदान में आयोजित है और यह सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आरोग्य शिविर में आये हुए लोगों की चिकिसकीय सेवा करेगा।
इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में मनीष वर्मा चेयरमैन वालचर ग्रुप, महेंद्र पोद्दार चित्रकूट ग्राउंड, अमित दोषी हैं।




