★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
उत्तरप्रदेश के निकाय चुनाव के प्रथम चरण हेतु आज से 17 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी कर सकेंगे नामांकन
आचार सहिंता लगते ही प्रशासन पोस्टर बैनर हटाने में जुटा, सम्भावित उम्मीदवार मतदाताओं की गोंड धरैया में लगे
♂÷उत्तरप्रदेश के दो चरणों में होने वाले निकाय चुनाव के तहत प्रथम चरण के चुनाव हेतु आज 11 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक उम्मीदवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे।
उधर चुनावी आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन तेजी के साथ बैनर पोस्टर हटाने में लगा हुआ है।जबकि पार्टी से अपनी अपने लिए उम्मीवारी के लिए टिकट प्राप्त करने के लिए सम्भावित चुनावी लड़ाकों द्वारा लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पार्टी के क्षत्रपों के चरण चुम्बन किये जा रहे हैं।
मालूम हो कि प्रथम चरण में 9 मंडलों के 37 जनपदों में 4 मई को मतदान होगा।
इन जनपदों में लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर,
लखीमपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद,
बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, संभल,आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी,झांसी, जालौन, ललितपुर, प्रयागराज, कौशांबी,
फतेहपुर प्रतापगढ़ गोंडा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती,गोरखपुर देवरिया महाराजगंज कुशीनगर वाराणसी,गाजीपुर चंदौली और जौनपुर में नामांकन होगा।




