★आलोक तिवारी★
★मथुरा★
♂÷सर्वोदय इण्टर कॉलेज चौमुहाॅं मथुरा में आजादी के अमृत महोत्सव व मेरी मांटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पूर्ण उमंग,उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ प्रभातफेरी एवं तिरंगा यात्रा चौमुहाॅं नगर में विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमा कुमारी के निर्देशन में निकाली गयी। जिसमे विद्यालय के शिक्षक हरिओम सिंह बृजेश कुमार अजय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके पश्चात 10 बटालियन के कमान अफसर राजेंद्र सिंह कर्नल के नेतृत्व में एवं प्रधानाचार्य रूमा कुमारी के निर्देशन में एनसीसी कैडेट का चयन किया गया। कमान अफसर राजेंद्र सिंह द्वारा अमृत कलश में मिट्टी का योगदान दिया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेट के फिजिकल जांच , दौड़, सामान्य ज्ञान परीक्षा आदि का निरीक्षण किया गया। 11वीं के सैकड़ों छात्र छात्राओं में से 10 छात्राऍं एवं 20 छात्रों का चयन किया गया । 10 बटालियन टीम के सूबेदार यस पॉल ,सूबेदार सुरेश कुमार , उत्तम ,भारत भूषण ,जसवीर सिंह, प्रीतम सिंह, लेफ्टिनेंट छोटेलाल आदि द्वारा चयन प्रक्रिया में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बृजेश कुमार, अजय कुमार, कृष्णपाल ,अखिलेश कुमार सिंघल, हरिओम सिंह ,श्यामलाल, यतेंद्र कुमार ,जयंत कुमार ,सुभाष चंद्र मौर्य, सुरेंद्र सिंह ,अवधेश कुमार, मनोज कुमार ,श्रीकांत शर्मा, गिरीश चंद शर्मा ,आदि उपस्थित रहे।




