(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
*पूरा विश्वास है कि प्रत्येक वर्ग, समुदाय का मिलेगा आशीर्वाद,प्रत्याशी और ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने जनता पर जताया भरोसा
मेरे पति जेल से बाहर होते तो चुनाव का नजारा कुछ और होता कहा जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह की धर्मपत्नी बसपा लड़ाका श्रीकला धनंजय सिंह ने
मोदी -शाह -योगी के खास दिग्गज उत्तर भारतीय नेता पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह चुनावी क्षेत्र को मथने में लगे हैं दिन रात तो सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा की शक्ल देखने के लिए सपाइयों के जनता भी बनी बेसब्र
भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा पहली ही सूची में महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री व मोदी-योगी-अमित शाह के ख़ास माने जाने वाले दिग्गज नेता कृपाशंकर सिंह को जौनपुर लोकसभा सीट से चुनावी अखाड़े में ताल ठोकवा दिया गया।

ऐसे में जहां इस सीट की चर्चा सूबे के साथ महाराष्ट्र के साथ देश में भी चर्चा ए ख़ास बन चुकी है तो वहीं विपक्षी सियासी सूरमाओं ने इस सीट पर मोदी-योगी लहर को थामने के लिए अपने-अपने चुनावी योद्धाओं सपा से पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और बसपा ने पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी और ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह को सियासी समर में उतार दिया है।
मालुम हो कि बाहुबली धनंजय सिंह के ऊपर नमामि गंगे प्रॉजेक्ट के मैनेजर के अपहरण, रंगदारी के लिए धमकाने के केस में जौनपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया है।
पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मायावाती सरकार में नम्बर दो के हैसियत वाले रहे पूर्व केबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट देकर चौका दिया क्योंकी चर्चा तारी थी कि अगर धनंजय सिंह को कोर्ट से मिली सजा पर स्थगन नहीं मिला तो वह अपनी पत्नी को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ाएंगे और कारागार निवासी बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सियासी रसूख के मद्देनजर उनके सेटिंगबाज साथी अखिलेश यादव के सम्पर्क में थे।
किन्तु सारे कयास, अनायास सिद्ध हो गए और सपा मुखिया ने बाबूसिंह कुशवाहा तो बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ज़िला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की धर्मपत्नी श्री कला सिंह को उम्मीदवारी डी है।
बेहद महत्वाकांक्षी माने जाने वाले धनंजय सिंह ने सांसद रहने के बाद भी मुख्यमंत्री रहते सुश्री मायावती से सियासी रार ठान ली थी जिसके चलते सीएम मायावाती ने धनंजय सिंह को जेल भिजवाने में तनिक भी देर नहीं लगाई थी।
कहते हैं कि कुर्सी के खेल में की किसी का स्थाई रुप से न तो शत्रु होता है न ही साथी, पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके समर्थको ने बसपा सुप्रीमो मायावती से ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनवा कर सिद्ध किया।
चर्चा है कि अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता को क्षेत्र में बनाए रखने और सपा उम्मीदवार बाबू सिंह कुशवाहा तो कृपाशंकर सिंह को आसानी से कमल खिलाने से रोकने के लिए कमर कस चुके हैं बजरिए अपनी धर्मपत्नी और बसपा प्रत्याशी श्रीकला सिंह के रूप में अपने हीअंदाज में चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं।
स्मरण हो कि विगत तीन मार्च को प्रदेश के एके बड़े पत्रकार के पुत्र के बहुभोज में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हंसी ठिठोली और संक्षिप्य वार्ता का वीडियो उस दौरान वायरल होते ही यह निश्चित था कि पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह आम चुनाव लड़कर ख़ास बनने के लिए टिकट की सेटिंग भिड़ा रहे हैं।
इसी दौरान बीजेपी ने जौनपुर के मूल निवासी और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के ताकतवर आदमकद नेता पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को लोकसभा सीट पर अपने सियासी सूरमा के तौर पर चुनावी अखाड़े में उतार दिया।
प्रदेश की बहुचर्चित लोकसभा सीट बन चुकी जौनपुर लोकसभा सीट 73 से कभी बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के कृपाप्राप्त रहे बाहुबली धनंजय सिंह निर्दलीय विधायक के बाद बसपा सांसद के रूप में दिल्ली देश की सबसे बड़ी पंचायत में का पहुंचे थे तो वहीं कुछ ही वर्षो में बसपा सुप्रीमो से हुए तनातनी में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावाती ने जेल भी भिजवा दिया था।
फिलहाल आज शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी सीकला सिंह कार्यकर्ताओ, समर्थको के भारी हुजूम और चार पहिया वाहनों के लम्बे काफिले के साथ जौनपुर कहर पहुंची।
इस दौरान बसपा प्रत्याशी और ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने बिलकुल धनांजय सिंह के तेवर में दिखते हुए एक परिपक्व नेता के सदृश समर्थको, कार्यकर्ताओ से मिली।
पार्टी के नेताओं व समर्थको के साथ जिले में पहुंचकर अपने चुनाव प्रचार का श्रीगणेश कर दिया। जनपद सीमा में दाखिल होते ही पार्टी प्रत्याशी का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। श्रीकला का कारवां नगर में पहुंचकर जेसीज चौराहे के पास एक मैरेज लॉन में जनसभा का रूप अख्तियार कर लिया। यहां पर पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित करते हुए लोकसभा उम्मीद्वार श्रीकला को भारी मतो विजई बनाने की अपील की।
सभा के पश्चात श्रीकला सिंह ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि मेरे पति पिछले 25 वर्षो से जनता की सेवा किए हैं वे निःस्वार्थ भाव से गरीबों मजलूमों का वगैर भेदभाव कार्य करते रहे है। जिसके कारण मुझे इस चुनाव हर वर्ग समुदाय का आर्शीवाद मिलेगा।
श्रीकला ने कहा कि हम शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सड़क पानी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही हूं। यही उद्देश्य मेरे पति धनंजय सिंह और ससुर राजदेव सिंह का रहा है। आज भी मैं पूरे परिवार के साथ गांव में ही रहूती हूं मुझे अच्छी तरह से जनता का दुःख दर्द पता है। हमारे के घर के दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले रहते है।
श्रीकला ने बताया कि मैं मौजूदा समय में जिला पंचायत की अध्यक्ष हूं मै इस पद रहते हुए जिले का विकास कर रही हूं। उन्होने कहा कि जब मैं चुनाव प्रचार में एक गांव में गयी थी उस गांव में पिछले 40 वर्षो से सड़क ही नही था महिलाओं ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी के लिए अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी होती है। मै चुनाव जीतने के बाद पहले उस गांव की रोड बनवायी है साथ पूरे जिलें में सड़क नाली पीने के पानी लाइट समेत अन्य विकास कार्य प्राथमिकता पर कर रही हूं।
श्रीकला सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि यदि मेरे पति जेल से बाहर होते तो चुनाव का नजारा कुछ और होता, रहता फिलहाल जनता मुझे अपना आर्शीवाद देगी जिसका मुझे पूर्ण विश्वास है।
बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी और ज़िला पंचायत अध्यक्ष के साथ प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व वरिष्ठ बड़ा नेता दिनेश टंडन, डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ समेत बसपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।




