हाई फ्रीक्वेंसी रिसीविंग स्टेशन को गोराई में शिफ्ट होने से हजारों पुरानी इमारतों का हो सकेगा पुनर्विकास:आशीष शेलार

हाई फ्रीक्वेंसी रिसीविंग स्टेशन को गोराई में शिफ्ट होने से हजारों पुरानी इमारतों का हो सकेगा पुनर्विकास:आशीष शेलार

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष व विधायक ने आशीष शेलार ने केंद्रीय उड्डयनमंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र

विधानसभा में विधायक द्व्यअमित सातम, मनीषा चौधरी द्वारा इस बाबत सवाल उठाये जाने पर सरकार ने केन्द्र सरकार को भेजी है रिपोर्ट

मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक एडवोकेट आशीष शेलार ने आज बुधवार को केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर मांग की कि मुंबई हवाई अड्डे के उच्च आवृत्ति प्राप्त स्टेशन को स्टेशन को गोराई में स्थानांतरित किया जाए जिससे बड़े क्षेत्र मे बनी हुई पुरानी इमारतों का पुनर्विकास कर निवासियों को अधिक सुविधा युक्त जीवन जीने का अधिकार और अवसर मिल सके।

मुंबई अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि मुंबई के अंधेरी पश्चिम, वर्सोवा, जुहू और दहिसर इलाकों में इमारतों का पुनर्विकास रुका हुआ है क्योंकि मुंबई हवाई अड्डे के उच्च आवृत्ति केंद्र टॉवर के कारण, इन क्षेत्रों में इमारत के पुनर्विकास की अनुमति नहीं है।
विदित हो कि बीजेपी विधायक अमित सातम, विधायक मनीषा चौधरी कई वर्षों से लगातार यह सवाल विधानसभा में उठा रहे हैं,जिसके परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी हुई है।
एवियेशन मिनिस्ट्री ने अगर यह पुरानी मांग स्वीकार कर लेता है तो इस टॉवर के हटने के पश्चात बड़े क्षेत्र में बनी हजारों पुरानी इमारतों के पुनर्विकास की वजह से लगभग दस लाख नागरिकों को लाभ होगा।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *