(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
जन मुद्दों पर संघर्षों को तेज करने के आह्वान के साथ सीपीआई (एम) गौतम बुध नगर कमेटी का सम्मेलन हुआ संपन्न
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी गौतम बुध नगर कमेटी का नौवां त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन डिवाइन फॉर्म हाउस ग्राम इटैडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को प्रातः 10:00 बजे झंडा रोहण के साथ प्रारंभ हुआ। झंडा रोहण कॉमरेड लता सिंह ने किया और सभी साथियों ने शहीद वेदी पर फूल चढ़ाकर और शहीदों एवं दिवंगत लोगों के सम्मान में खड़े होकर 2 मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अध्यक्ष मंडल, स्टेरिंग व मिनट्स कमेटी का चुनाव किया गया। कामरेड लता सिंह, आशा यादव, गजेंद्र सिंह खारी की अध्यक्षता में सम्मेलन की कार्रवाई विधिवत रूप से शुरू हुई।

सम्मेलन का उद्घाटन भाषण कॉमरेड बृजेश कुमार सिंह सचिव मंडल सदस्य सीपीआई(एम) दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी ने किया! उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर- किसान व आमजन विरोधी नीतियों को रेखांकित करते हुए आम आदमी की बिगड़ती आर्थिक व सामाजिक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आज देश को जानबूझकर सांप्रदायिकता और जातिवाद की आग में झोंका जा रहा है, हमारे संविधान, लोकतंत्र और भाईचारे को कमजोर करने की साजिश की जा रही है, यह सब बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने के उद्देश्य जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उपरोक्त स्थिति के खिलाफ जनता को लामबंद कर बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में पार्टी जिला सचिव कॉमरेड डॉक्टर रुपेश वर्मा ने पिछले 3 साल के कार्यों व संघर्षों की समीक्षा एवं आगामी 3 साल के लिए कार्यक्रमों व संघर्षों की दिशा तय करने के लिए सम्मेलन में विचार विमर्श के लिए रिपोर्ट रखी! जिस पर सम्मेलन में आए 95 डेलीगेट में से 20 लोगो ने बहस में हिस्सा लिया। सम्मेलन में शोक प्रस्ताव, आर्थिक व उदारीकरण की नीतियां एवं बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, महंगाई व खाद वितरण प्रणाली, सांप्रदायिकता और जातिवाद, गांव, कॉलोनी व मजदूर बस्तियों के नागरिकों की समस्याओं/ मांगों पर संघर्षों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए! रिपोर्ट एवं प्रस्तावों पर विचार विमर्श के बाद सम्मेलन में उपस्थित डेलीगेट सदस्यों ने सर्व समिति से रिपोर्ट एवं प्रस्तावो को पास किया। सम्मेलन को किसान के सभा के नेता सतीश यादव ने संबोधित किया और बधाई दी।
सम्मेलन में 11 सदस्यीय नई जिला कमेटी का चुनाव किया गया तथा कमेटी का सचिव कॉमरेड रामसागर सक्सेना को चुना गया। नई कमेटी में कॉमरेड डॉक्टर रुपेश वर्मा, गंगेश्वर दत्त शर्मा, भरत डेंजर, आशा यादव, राम स्वारथ राजभर, नरेंद्र पांडे, चंदा बेगम मुकेश कुमार राघव को चुना गया तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में लता सिंह व भीखू प्रसाद को चुनाव गया।
सम्मेलन में जन संघर्षों व पार्टी के कार्यों में योगदान के लिए कॉमरेड लता सिंह को शोल ओढ़ा,फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में समापन भाषण कॉमरेड अनुराग सक्सेना सीपीआई(एम) दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य ने रखा।




