(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
√ सोमवार को विजयी खिलाड़ियां को किया जाएगा पुरूस्कृत
पाली डूंगरा स्थित केएमयू के खेल मैदान में जारी 68वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले उंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया।
मथुरा, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद मंडल के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाते नजर आए। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा केएम विवि में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियां ने अपनी कौशल और मेहनत का परिचय दिया।
दूसरे दिन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष व केएमयू के कुलाधिपति किशन चौधरी रहे। जिनका स्वागत विवि के वाइस चांसलर डा. डीडी गुप्ता, मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, रजिस्ट्रार पूरन सिंह कार्यक्रम के संयोजक निरंजन सिंह सोलंकी, सह-संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह, जनपदीय क्रीड़ा समिति सचिव पदम सिंह कौन्तेय, अन्य गणमान्यों ने किया। प्रतियोगिता में गोलाक्षेपण, दौड़, चक्रक्षेपण, उछल कदम कूद और लंबी कूद जैसी प्रतिस्पर्धाओं में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
चक्रक्षेपण में प्रतिभागियों की ताकत और संतुलन देखने लायक था। जबकि दौड़ और लंबी कूद में खिलाड़ियों की फुर्ती और गति ने दर्शकों को प्रभावित किया। मुख्य अतिथि किशन चौधरी ने बताया कि इस मंडलीय प्रतियोगिता में मथुरा, आगरा, मैनपुरी और फिरोजबाद मंडल के सभी जिलों से चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी अपने-अपने जिलों में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे हैं और अब मंडलीय स्तर पर अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। विजयी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से चौधरी हरिपाल सिंह चाहर(जनरल मैनेजर), रामेन्द्र शर्मा(मैनेजर), केपी सिंह यादव (मैनेजर), गोविन्द सिंह(कोच), कु. रचना चौधरी(मैनेजर), कु. वन्दना(कोच), धीरेन्द्र वर्मा, दीपांशु, अखिलेश एवं माध्यमि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, जिला मंत्री अनिल सिंह छौंकर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार उपाध्याय, पूर्व जिलामंत्री डा. शिवाजी सिंह, थान सिंह कुंतल, अनीता आचार्य, डा. सतीश गौतम, डीएम चौधरी, अनीता गौतम उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंत में जनपदीय क्रीड़ा सचिव पदम सिंह ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए बताया कि सभी विजयी खिलाड़ियों को 28 अक्टूबर सोमवार को मुख्य अतिथि किशन चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह पुरूस्कृत करेंगे। क्रीड़ा सचिव पदम सिंह ने बताया कि आज 80, 100, 400 मीटर बाघा दौड़, ऊंची कूद, हैमर/छक्का, ड्रिपल जंप प्रतियोगिता आयोजित हुई है जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समापन कार्यक्रम में पुरूष्कृत किया जाएगा।




