(मुकेश सेठ)
( मुंबई)
√ घोड़ी गाँव में किसान सभा की हुई पंचायत में 10℅ प्लाट लेने तक चैन से नही बैठने का किसानों नें लिया संकल्प
हाई पावर कमेटी की सिफारिश के सार्वजनिक होने के बाद किसानों को 10 परसेंट प्लाट के मुद्दे पर किसानों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है इसी सिलसिले में आज गौतम बुद्ध नगर के घोड़ी गांव में किसान सभा की कमेटी द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया,पंचायत की अध्यक्षता सतपाल खारी ने व संचालन निशांत रावल ने किया।
किसान सभा के जिला सचिव निशांत रावल ने कहा कि घोड़ी कमेटी पूरी तरह मुस्तैद है 10% प्लाट को लिए बिना हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं। पंचायत को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि हमारा आंदोलन पहले दो चरण में पूरी तरह सफल रहा है 10 परसेंट प्लाट के मुद्दे पर किसान सभा प्राधिकरण बोर्ड से प्रस्ताव पास करवा कर पहले ही भिजवा चुकी है। दूसरे दौर के आंदोलन में किसान सभा ने सरकार को सिफारिश देने के लिए कमेटी का गठन कराया कमेटी ने 10% प्लाट एवं नए कानून को लागू करने के मुद्दे को छोड़कर अन्य सभी मुद्दों पर अपनी सकारात्मक सिफारिश दी हैं।
किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे जिले के सभी संगठन एकजुट हैं अब की बार आंदोलन में हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होंगे और आंदोलन को उसके अंतिम परिणाम पर पहुंच कर ही दम लेंगे। किसान सभा के जिला सचिव संदीप भाटी ने कहा कि हमारा कोई भी आंदोलन आज तक असफल नहीं हुआ है कलेक्ट्रेट पर अभी हाल ही में संपन्न हुए आंदोलन में कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर किसान पहुंचे थे जिसमें वह पूरी तरह सफल रहे और सरकार को झुकते हुए रिपोर्ट सार्वजनिक करनी पड़ी।
पंचायत को संबोधित करने वालों में जिला सचिव अशोक भाटी ,सतीश यादव ,निरंकार प्रधान, जिला संयोजक वीर सिंह नागर, भोजराज रावल ,अजय पाल भाटी ,जोगिंदर प्रधान, अजब सिंह नेताजी, विनोद भाटी ,दुष्यंत सैन, सुरेंद्र यादव आदि रहे।इस मौके पर प्रमुख रूप से सतीश नेताजी, सुले यादव, दुष्यंत सैन, सुशील सुनपुरा, यतेंद्र , सुधीर रावल, केशव रावल, भोजराज रावल, तेजपाल प्रधान, मुला रावल, कुलदीप रावल, श्रीपाल रावल, शांति देवी, ओमवती देवी ,यशोदा देवी, जग्गो देवी, राजकुमारी देवी, प्रेमवती देवी, कुसुम देवी ,कमला देवी, गुड्डी देवी, किन्ना देवी आदि लोग उपस्थित रहे।




