लेखक- अमित सिंघल
फाइनेंसियल टाइम्स एवं न्यू यॉर्क टाइम्स के सम्पादको ने कमला हैरिस का समर्थन कर दिया है। न्यू यॉर्क टाइम्स ने समाचारपत्र को एक पैम्फलेट या एक प्रचार पुस्तिका बना दिया है।
कुछ सप्ताह से न्यू यॉर्क टाइम्स में प्रतिदिन ट्रम्प-विरोधी कई लेख छप रहे है और ट्रम्प को एक दैत्य के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख पृष्ठ, सम्पादकीय पेज, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्थानीय, आर्थिक पृष्ठ, मैगज़ीन इत्यादि ट्रम्प-विरोधी लेखो से भरे है।

कमला समर्थको पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, जबकि ऐसे लेख ट्रम्प-समर्थको की इच्छाशक्ति को और दृढ़ करते है।
होना यह चाहिए था कि कमला के विज़न, नीतियों एवं उपलब्धियों के समर्थन में लेख छापते जिससे अनडिसाइडेड वोटर को कमला की ओर खींच लेते। सम्भव है कि सम्पादको को कमला के फेवर में लिखने के लिए कोई सार्थक एवं उपयुक्य उपलब्धी या मैटेरियल नहीं मिल रहा है।
भारत में मुख्यधारा के समाचारपत्र एवं टीवी न्यूज़ कभी भी किसी पार्टी या नेता के समर्थन में खुलकर नहीं आते है। वे कभी भी नहीं लिखेंगे कि इस पार्टी या नेता को वोट दे। मुख्यधारा मीडिया से भगाए गए यूट्यूबर अब यह कार्य कर रहे है।

(लेखक भारतीय राजस्व विभाग के उच्च पदाधिकारी रहे हैं)




