केएमयू के एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र वाइट कोट पाकर हुए उत्साहित, ऐपरेन पहन ली शपथ

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

केएमयू में एमबीबीएस बैच 2024-25 का वाइट कोट सेरेमनी आयोजित किया गया, जिसमें विवि के कुलाधिपति किशन चौधरी,वाइस चांसलर डा. शरद अग्रवाल, रजिस्ट्रार पूरन सिंह, मेडीकल कालेज के प्रिंसिपल डा. पीएन भिसे विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान प्रो वाइस चांसलर ने सभी नए प्रशिक्षु डाक्टरों को शपथ दिलाई और कहा सफेद कोट पहनकर आप सभी मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए तैयार हो जाएं तथा अध्ययन और मस्ती को बैलेंस में रखकर अपनी पढ़ाई कर दबाव व डिप्रेशन को अपने लक्ष्य में बाधा न बनने दें।

मेडीकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे ने कहा यह वाइट कोट आपको आपकी पहचान, आत्मविश्वास और सम्मान के साथ मानवता के प्रति संवेदनशील बनाता है। निश्चित रूप से यह आपको अधिक चुनौतियां और जिम्मेदारियां देता है। चिकित्सा व्यवसाय नहीं है बल्कि कड़ी मेहनत, समर्पण, प्रतिबद्धता, करुणा और सहानुभूति के साथ मानवता की सच्ची सेवा करना है।

विवि के रजिस्ट्रार पूरन सिंह ने कहा कि सफेद कोट सेवा, देखभाल और विश्वास का प्रतीक है, जिसे आपको मरीजों से सेवाभाव के जरिए अर्जित करना है। यह समारोह आप सभी छात्रों के चिकित्सक बनने की यात्रा की शुरुआत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आयोजित किया गया है, उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर आप साढे़ चार वर्ष मन लगाकर पढाई करें, जिससे आप अच्छे डाक्टर बनकर अपने परिजनों और केएम विवि का नाम रोशन कर सकें।

इसी प्रकार से एसोसिएट प्रोफेसर डा. हरी नारायन यादव (डिपार्टमेंट एनाटॉमी), एसोसिएट प्रो. (फैकल्टी डीन) आदि ने एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा अर्नोल्ड पी. गोल्ड फाउंडेशन ने 1993 में सफेद कोट समारोह की शुरुआत की थी। सफेद कोट समारोह मेडिकल छात्रों के लिए एक संस्कार है, जो मेडिकल कालेज के उनके नैदानिक चरण की शुरुआत का प्रतीक है। आपको केएम परिवार ढेर सारे प्यार और शुभकामनाओं के साथ बधाई देता है, यह सफेद कोट आपकी कड़ी मेहनत का प्रतीक है यह डाक्टरी यात्रा की शुरूआत है।

इससे पूर्व केएमयू के लैक्चर थियेटर में आयोजित वाइट कोट सेरिमनी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो वाइस चांसलर डा शरद अग्रवाल, मेडीकल प्राचार्य डा पीएन भिसे ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। एमबीबीएस 2023 बैच की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। विवि के प्रो वाइस चांसलर ने गुलाब का फूल देकर नवीन छात्र-छात्राओं के मेडीकल कोर्सेज की शुरूआत शुभकामना देते हुए उन्हें वाइट कोट वितरित किया तथा शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वाइस चांसलर की पत्नी डा रेशमा अग्रवाल, मेडीकल कालेज प्रिंसिपल की पत्नी श्रीमती संध्या भिसे, प्रोफेसर डा संतोष कुमार, डा नंदीश, डा प्रद्धुन रावत, डा जेपी उपाध्याय, डा आरपी, डा तेजेश्वर शर्मा, डा गिरिधर गोपाल, डा एमके तनेजा आदि सहित सैकड़ों की संख्या में एमबीबीएस 2023, 2024 के मेडीकल छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. विकास सक्सेना ने किया।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img