(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

जैसे काशी का कायाकल्प हुआ वैसे ही अब ब्रज भूमि की है बारी कहा मुख्यमंत्री नें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यह कितना अद्भुत संगम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में आने के बाद विरासत और विकास की जी नई परंपराओं को भारत वासियों को प्रदान किया है। जिसका परिणाम हमको महाकुंभ में देखने को मिल, अस्वीकार और अद्भुत छठा को हम लोगों ने महाकुंभ, अयोध्या, काशी व मां विद्यांयसिनी धाम में देखा वही आज मुझे बरसाना ब्रज भूमि में देखने को मिल रहा है। पहली बार होली के मौके पर आए लोगों को रोपवे की सुविधा से आराम से दर्शन हो सकते हैं। अन्य तमाम की विकास की योजनाओं से जोड़ा है। सौ करोड़ की योजनाएं चल रही हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी की काया पलट हुई है अयोध्या में रामलीला के विराजमान होने के अवसर पर अयोध्या को त्रेता युग की भव्यतम सुंदरतम नगरियों में से एक बनाने का काम किया है। इस बार बजट में विशेष प्रावधान किया है। आप आशीर्वाद देते रहिए और इंतजार करिए जैसे अयोध्या बन गई हमारा प्रयागराज समस्त तीर्थो का राजा बनकर सूर्य की तरह चमकता हुआ दिखाई दे रहा महाकुंभ इसकी सफलता का उदाहरण है। जैसे काशी की कायाकल्प हुई है वैसे ही अब ब्रज भूमि की बारी है। गोकुल बरसाना वृंदावन आदि ब्रज के विकास के लिए पैसों की कोई सीमा नहीं है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली में राम भक्तों की सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन गई है। यह मानकर चलिए कि यमुना भी मां गंगा की तरह निर्मल और अविरल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20250307 WA0003 300x200 Previous post अद्भुत है सनातन धर्म : मुख्यमंत्री
IMG 20250308 WA0000 231x300 Next post क्यूआर कोडः बरसाना आ रहे हैं तो न भटकेंगे, न अटकेंगे बस करना होगा यह काम