ग्राम पंचायत भरौली कला में बगैर निर्माण कार्य के ही सरकारी धन गबन की शिकायत से मचा हड़कंप

(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर)

मामला बगैर निर्माण के पैसा आहरण करने का

भिण्ड जनपद के ग्राम पंचायत भारौली कला में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है जहां सरपंच ममता देवी मुकेश सिंह एवं सचिव विनोद सिंह ने बगैर निर्माण किये राशि हड़प करली है।
उक्त आरोप ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ एवं कलेक्टर से की गई में लगाया है।

शिकायत होते ही सरपंच, सचिव सहित जिले के समूचे पंचायत मेहकमे में हड़कंप मचगया है अब पैसा पंचायत के खाते में जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

अब सवाल ये पैदा होता है कि अगर पैसा जमा हो भी जायेगा तो क्या जो अपराध घटित हुआ है बो माना नहीं जायेगा?
लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सरपंच एवं सचिव ने षडयंत्र पूर्वक शासन के पैसे को फर्जी निर्माण कार्य दर्शाकर निजी वेंडर किसी बोहरे के खाते में बहुत बड़ी धनराशि डलकर हड़पली है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ममता देवी पत्नी मुकेश सिंह सरपंच भारौली कला एवं सचिव विनोद सिंह बहुत ही शातिर किस्म के लोग हैं जो कि शासन की धनराशि को फर्जी निर्माण कार्य दर्शाकर कर अवैध तरीके से साजिश पूर्वक निजी खातों में आहरण करवा कर हड़प कर रहे हैं।

शिकायत में आरोप है कि सरपंच एवं सचिव विनोद सिंह के द्वारा फर्जी निर्माण कार्य दर्शाकर बस स्टैंड भारौली कला के निर्माण कार्य के नाम पर 4,94560 रु की धनराशि बिल नंबर 388 निजी खाते में ट्रांसफर करवाई तथा सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को दर्शाकर कर रुपए 239990 रु की धनराशि ममता देवी सरपंच और सचिव विनोद सिंह ने अपने हस्ताक्षर कर निजी वेंडर बोहरे नाम के व्यक्ति के निजी खाते में ट्रांसफर कर संपूर्ण धनराशि हड़प कर ली गई। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि भारौली कला में यह बस स्टैंड है ही नहीं और ना ही सामुदायिक भवन का कोई निर्माण हुआ है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरपंच और सचिव के द्वारा लगातार शासन की धनराशि फर्जी निर्माण कार्य दर्शाकर एवं साजिश व षडयंत्र पूर्वक निजी खातों में डलवा कर हड़पी जा रही है।
आरोप है सरपंच एवं सचिव को उच्च राजनीतिक रसूखदार लोगों का संरक्षण प्राप्त है इसलिए इनके विरुद्ध कोई कार्रवाही नहीं हो रही है।
शिकायत करता सावरेन सिंह,अंकित सिंह,राजू सिंह भूरे सिंह, शिवम सिंह, राम किशोर सिंह आदि ने कलेक्टर एवं सीईओ से सरपंच एवं सचिव के द्वारा किए गए उक्त आपराधिक कृत्य के विरुद्ध जांच कर वैधानिक कार्रवाही करने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है सचिव विनोद सिंह दिनभर शराब के नशे में धुत्त रहते हैं और गुंडागर्दी करते हैं।इसलिए पंचायत के कार्य तो अवरुद्ध हो ही रहे हैं वहीं सचिव की अभद्रता के चलते ग्रामीण भयभीत रहते हैं क्योंकि सचिव द्वारा धमकी दी जाती है कि ज़्यदा शिकायत करोगे तो शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज करा दूंगा।

Hot this week

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Topics

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...

निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत थे शीतला सिंह : न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह

(हसीब सिद्दीकी)(लखनऊ) यूपी प्रेस क्लब में तीसरी पुण्यतिथि पर याद...

भिंड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

(एचसी पाण्डेय)(भिण्ड) सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img