(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर)
ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक 28 के अंतर्गत हरनामपुरा बजरिया भूसे की टाल पर पुलिया निर्माण कार्य के लिये विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने एम.आई.सी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया के साथ भूमिपूजन किया।इस पुलिया का निर्माण करीब 7 लाख 95 हजार रूपये की लागत से कराया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता ने विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रीय जनता को काफी असुविधा हो रही थी। क्षेत्रीय जनता की मांग पर आज इस पुलिया निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया है और जल्द ही पुलिया के निर्माण का कार्य पूर्ण करा दिया जायेगा, पुलिया निर्माण से क्षेत्रीय जनता काे काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु यह पुलिया अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी और आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र का विकास व प्रगति को लक्ष्य मानकर मैंने हमेशा काम किया है आपकी जो भी समस्या मेरे पास आयेगी ,उसे तत्परता से हल करवाया जायेगा।




