(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और विचारक अरविंद जयतिलक के पिता रमाकांत सिंह का 90 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। उनका अंत्येष्टि कार्यक्रम गृह जनपद गाजीपुर के जमानियां कस्बा घाट पर होगा।
विदित हो कि रमाकांत सिंह क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और किसान नेता थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।




