(मनोज श्रीवास्तव)
(लखनऊ)
“भाजपा” पार्टी नहीं परिवार है ऐसा बहुत बार सुना गया और एक बार फिर नए प्रदेश अध्यक्ष ने इसको साबित किया। कोई जनसंपर्क का महारथी हो तो अलग बात है कि वह सबकी सुधि रखे। पार्टी में बड़े से बड़े और नये से नये सबकी सुधि रखने की जिम्मेदारी निभाना ही होगा यह एकात्म मानववाद की अवधारणा का प्रमुख तत्व है। यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष पंकज चौधरी सात बार के सांसद हैं। चुनावी प्रबंधन के महारथी हैं। संगठन के कार्यों में उन्हें वह अनुभव और दक्षता नहीं है। लेकिन संगठन का मूल मंत्र “जहां कम-वहां हम” का व्यवहारिक जीवन में अपना कर ही यहां तक पहुंचे हैं। बीते 12 जनवरी को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष को लखनऊ से अयोध्या सड़क मार्ग से जाना था। उन्नाव से युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री, उभरते नेता हैप्पी सिंह राजपूत पंकज चौधरी के स्वागत घर से निकले थे। रास्ते में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गयी। जो उमंग उत्साह से आच्छादित होकर अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकला था वह ही शोकयुक्त कर दिया। हर तरफ मातम पसर गया। अध्यक्ष के स्वागत की कई दिनों से तैयारी चल रही थी। कुछ मीटर या किलोमीटर के फासले पर हर प्रमुख जगह कार्यकर्ताओं की तैयारी के अनुसार स्वागत द्वार, मंच, पुष्प वर्षा के लिये बुल्डोजर सुबह ही पहुंचा दिये गये थे। अध्यक्ष के कार्यक्रम में लगे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को सूचना मिली कि उन्नाव में युवा मोर्चे के एक कार्यकर्ता आपके स्वागत कार्यक्रम में आ रहे थे, एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने संबंधित लोगों को उनके उचित इलाज का निर्देश देकर अपना कार्यक्रम आगे बढ़ाया। फिर सूचना मिली कि कार्यकर्ता का निधन हो गया। प्रदेश अध्यक्ष को काटो तो खून नहीं, उन्होंने कहा कि स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर दिया जाय। कुछ लोगों ने कहा कि हजारों लोग कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारी में लगे थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिये जगह-जगह इकट्ठा है। तब तक यूपी भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल जी ने मृत कार्यकर्ता के घर में जिम्मेदार लोगों से व जिलाध्यक्ष से बात-चीत करके शोकयुक्त परिवार से स्वयं को जोड़ के विपत्ति में डूबे परिजनों को मानसिक संबल प्रदान किया।पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह लगातार परिवार से जुड़े रहे। उन्होंने परिवार को हर तरह से सहयोग का विस्वास दिलाया है। स्थानीय सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष के अलावा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा कार्यकर्ता के घर जाकर हर तरह से परिवार को संभालने की कोशिश किये। प्रदेश अध्यक्ष का आज कानपुर क्षेत्र में स्वागत था। स्वागत के पहले उन्होंने शोकाकुल परिवार में जाकर संवेदना प्रकट किया। पार्टी के लिये शहीद हुये युवा हैप्पी सिंह राजपूत के चित्र को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित किया। यही मानवीयता है, यही संगठन का मूल तत्व है। कार्यकर्ताओं में यह भरोसा बन उन्हें विस्वास दिलायेगा कि हम अकेले नहीं, नेतृत्व को हमारे दर्द की अनुभूति है, हमारे साथ पूरा भाजपा है। पार्टी के लिये बलिदान हुए युवा हैप्पी सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि।




