निकाह हुआ कि मात्र 6 घण्टे में शौहर बन गया बाप

निकाह हुआ कि मात्र 6 घण्टे में शौहर बन गया बाप

(मनोज श्रीवास्तव)
(लखनऊ)

निकाह से पहले से ही रिजवान का था युवती से सम्बन्ध पुलिस और ग्राम प्रधान के दखल से हुआ था निकाह

रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में शादी के महज कुछ घंटों बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया। सुहागरात से पहले ही घर में नवजात की किलकारियां गूंज उठीं। इससे न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।कुम्हरिया निवासी रिजवान का रिश्ता बहादुरगंज गांव की युवती से तय हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और काफी समय से परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।
कुछ दिन पहले युवती अचानक अजीमनगर चौकी पहुंची और युवक से शादी कराने की मांग की थी। इसके बाद ग्राम प्रधान और दोनों परिवारों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता हुआ और जल्द ही शादी तय कर दी गई। शनिवार शाम युवक ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ शादी की। देर शाम दुल्हन की विदाई कराकर उसे ससुराल लाया गया। घर में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह उतरी भी नहीं थीं कि रात करीब 12 बजे दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द होने लगा। शुरुआत में परिजनों ने इसे थकान या कमजोरी समझा, लेकिन दर्द बढ़ने पर घर में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन पास की महिला डॉक्टर को बुलाया गया। रविवार तड़के अचानक घर के एक कमरे से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में यह साफ हो गया कि दुल्हन ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। शादी के महज छह घंटे बाद मां बनने की खबर सुनते ही परिवार के साथ-साथ पूरा गांव सन्न रह गया। सुहागरात से पहले ही किलकारियों की गूंज ने हर किसी को चौंका दिया। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी सतर्क हो गई। अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रह रहे थे। किसी भी तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *